लाडवा के खैरी,पीपली और ईशरहेड़ी गांवों में सुमन सैनी ने चलाया जनसंपर्क अभियान 
 
लाडवा। 02 अक्टूबर। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को और लाडवा हलके से इस बार बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भारी मतों से जीत दिलवाने के इरादे से उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी लगातार अपना चुनावी जनसंपर्क अभियान चला रही है। हर दिन नए जोश और नई ऊर्जा के साथ सुमन सैनी अपने जनसंपर्क अभियान को हलके में आगे बढ़ाती जा रही है। लाडवा हलके के हर गांव में सुमन सैनी भाजपा प्रत्याशी एवं सीएम नायब सैनी के पक्ष में वोटों की अपील कर रही है और जनता को यही संदेश दे रही है कि भाजपा ने प्रदेश के जन-जन का कल्याण करने का बीडा उठा रखा है और अपनी नई-नई योजनाओं से प्रदेश भर में अनेक विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लाडवा हलके से इस बार सीएम नायब सिंह सैनी खुद चुनाव लड़ रहे हैं और इसलिए लाडवा की जनता से तहदिल से यह गुजारिश है कि वे अपने सीएम नायब सिंह सैनी को भारी मतों से विजयश्री दिलाएंगे और कांग्रेस का लाडवा हलके से सूपड़ा साफ करेंगे। बुधवार को सुमन सैनी ने लाडवा हलके के गांव खैरी, ईशरहेड़ी और पीपली में जनसंपर्क अभियान चलाया। लाडवा हलके के सभी गांवों में पहुंचने पर सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते सुमन सैनी ने भाजपा के विकासकारी नीतियों और योजनाओं को बताया और कहा कि भाजपा सरकार एक जन हितैषी सरकार है जबकि कांग्रेस ने हमेशा से ही स्वार्थ की राजनीति की है। भाजपा सरकार ने पूरे हरियाणा प्रदेश में अनेक विकास कार्य करवाएं हैं और अब भाजपा के नए संकल्प पत्र में भी सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा भर के लाखों लोगों के सुझाव से प्रेरित होकर नया संकल्प पत्र तैयार किया है। जिसमें 20 ऐसी नई योजनाओं को शामिल किया गया है जिसके बाद हरियाणा विकास के मामले में अन्य प्रदेशों की तुलना मेें कहीं आगे हो सकता है। सुमन सैनी ने भाजपा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पक्ष में वोटों की पुरजोर अपील की। लाडवा हलके के ग्रामीणों ने भाजपा की नीतियों में विश्वास प्रकट करते हुए भाजपा का समर्थन किया और सीएम नायब सिंह सैनी को भारी मतों से विजयी करने का विश्वास सुमन सैनी को दिलाया। इस दौरान उनके साथ अनेक भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *