एनईपी-2020 इंटर्नशिप से युवाओं को मिलेंगे रोजगारः प्रो. सोमनाथ सचदेवा


कुरुक्षेत्र, 25 सितम्बर।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि एनईपी-2020 के माध्यम से इंटर्नशिप से युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एनईपी-2020 को कैम्पस यूजी प्रोग्राम्स एवं सम्बन्धित महाविद्यालयों में सभी प्रावधानों के साथ लागू करने वाला पहला विश्वविद्यालय बन चुका है। आने वाले दिनों में इस शिक्षा नीति के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। वे बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कमेटी रूम में एनईपी-2020 कोर कमेटी के सदस्यों को सम्मानित करते हुए बोल रहे थे।
कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा का पहला ऐसा विश्वविद्यालय है जिसने यूजी एवं पीजी प्रोग्राम्स में सर्वप्रथम एनईपी-2020 को लागू कर नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हमारे सामने इंटर्नशिप सम्बन्धित कुछ चुनौतियां हो सकती हैं लेकिन सम्बन्धित विभागों के अध्यक्ष एवं सम्बंधित महाविद्यालयों के प्राचार्य इस चुनौती का सामना सकारात्मक रूप में करेंगे। ग्रामीण समस्याओं से जोड़कर इंटर्नशिप को नए स्वरूप में प्रस्तुत किया जा सकता है जिससे छात्रों को सरकारी नीतियों से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त होगी।
इस अवसर पर कुवि कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के दृढ़ निश्चय एवं उनकी दूरदर्शी सोच के कारण कुवि में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सर्वप्रथम लागू किया गया है।
इस अवसर पर अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. अनिल वशिष्ठ ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति से सम्बन्धित अनेक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस मौके पर आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, एसडी कॉलेज पानीपत के प्राचार्य अनुपम अरोड़ा, दयाल सिंह कॉलेज की प्राचार्या डॉ. आशिमा गक्खड़, डॉ. अनिता दुआ, प्रो. परमेश कुमार, प्रो. मंजूला चौधरी सहित अनेक सदस्यों ने एनईपी-2020 से संबंधित अपने अनुभव सांझा किए।

एनईपी कोर कमेटी के सदस्य हुए सम्मानित

लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बुधवार को एनईपी-2020 को कैम्पस यूजी प्रोग्राम्स एवं सम्बन्धित महाविद्यालयों  में  सर्वप्रथम लागू करने के लिए एनईपी कोर कमेटी के सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि सम्मानित होने वालों में कोर कमेटी के कंवीनर व डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनिल वशिष्ठ, प्रो. मंजूला चौधरी, प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. ओमवीर सिंह, प्राचार्या प्रो. रीटा, प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. अनिता दुआ, प्रो. परमेश कुमार, डॉ. सुमन मेंहदिया, डॉ. विकास सभ्रवाल, डॉ. दीपक राय, डॉ. सलोनी पी दिवान, प्रो. विवेक चावला, डॉ. राजेन्द्र राणा, प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य डॉ. संजय गोयल व प्राचार्या डॉ. आशिमा गक्खड़ शामिल हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *