जनता से भाजपा के समर्थन में वोट करने की अपील की 
लाडवा, 25 सितम्बर। मुख्यमंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी व वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुमन सैनी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में हरियाणा में रिकार्ड तोड़ विकास हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद भय मुक्त वातावरण प्रदेश की जनता को मिला हैं । सुमन सैनी ने कहा अब लाडवा को सीएम सिटी बनाना है। कांग्रेस ने हमेशा डराने धमकाने का काम किया है। आप लोगों को सोच समझकर फैसला लेना है कि आपको किस तरह की पार्टी चाहिए, किस तरह का शासन चाहिए और किस तरह की व्यवस्था चाहिए। सुमन सैनी बुधवार को लाडवा में आयोजित प्रैसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी । श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि भाजपा की जो जन कल्याणकारी योजनाएं हैं उनको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जमीनी स्तर पर लाने का काम किया है। गरीबों को घर प्रदान किया है। देश की गरीब जनता को राशन देने का काम मोदी जी ने किया है। बिना खर्ची बिना पर्ची के रोजगार मिले हैं। कांग्रेसियों द्वारा अपना घर भरने की बात कहने के बाद जनता का सतर्क हो जाना चाहिए। कांग्रेस आखिर कैसी व्यवस्थाएं लाना चाहती है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे संत महात्माओं ने यह सिखाया है कि कभी किसी के साथ अन्याय न हो, किसी के साथ कोई भेदभाव न हो। उन्होंने जनता से कहा कि आप अपनी शक्ति को पहचाने। कांग्रेस ने किस तरह से झूठ, अफवाह एवं षडयंत्रों द्वारा अपने शासनकाल में सरकार को चलाया था, लेकिन अब जनता जागरुक हो चुकी है और इस बात सबूत प्रदेश की जनता आने वाली आठ तारीख को कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी और तीसरी बार भाजपा सरकार हैट्रिक लगाकर हरियाणा प्रदेश में एक नया इतिहास रचेगी।
वहीं लाडवा के वार्ड नम्बर 6 में श्रीमती सुमन सैनी का जोरदार स्वागत हुआ ।
इस कार्यक्रम में अशोक कुमार , बलदेव सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने लिया नायब सिंह सैनी को विजयी बनाने का संकल्प लिया ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *