राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में फूंका जोश
हजारों कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में भाजपा को जीताने की ली शपथ

कुरुक्षेत्र 5 सिंतबर हरियाणा के राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर विधान सभा में लोगों के आशीवार्द से भाजपा जनता पार्टी को प्रचंड मतो से जीत हासिल होगी। इस विधानसभा में लोग विकास और सरकार की नीतियों को देखकर अपनी वोट का सदुपयोग करेगे।
थानेसर से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा स्र्टलिंग रिसोर्ट में कार्यकर्ताओं के एक विशाल सम्मेलन में बोल रहे थे। भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के राष्टï्रीय और प्रदेश स्तरीय शीर्ष नेताओं का सबसे पहले आभार व्यक्त किया। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन ने थानेसर विधानसभा से टिकट देकर जो विश्वास जताया है उस विश्वास को कायम रखेंगे। इस विश्वास को कायम रखने के लिए थानेसर विधानसभा के लोगों का आशीवार्द चाहिए। इस आशीवार्द के लिए एक-एक मतदाता से अपील करेगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में थानेसर विधान सभा में 5 हजार करोड से ज्यादा विकास कार्य हुए है। इसके साथ ही सैंकडो युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां मिली है। इस सरकार के कार्यकाल में किसी नागरिक को बेवजह परेशानी नही आने दी और सरकार ने मूलभूत सुविधाएं घर बैठे उपलब्ध करवाने का काम किया है। सभी कार्यकर्ताओं की डयूटियां लगा दी गई है और एक-एक कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ एक-एक मतदाता से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील करेगा। बीजेपी के अध्यक्ष सुशील राणा ने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की डयूटियां लगा दी गई है और एक-एक कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा को जीताने का काम करेगा।
इस कार्यकर्ताओं की बैठक में बीजेपी के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, मंडल अध्यक्ष हरीश अरोडा, दीपक चौहान, भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रधान साहिल सुधा, नप की अध्यक्षा उमा सुधा, पार्षद संदीप कोहली, दीपक सिडाना, दरबारा सिंह, प्रदीप सैनी, मुकंद  लाल सुधा, धन सिंह गांधी, विशाल शर्मा, नितिन भारद्वाज लाली, यशपाल नारंग, मनीन्द्र छिंदा, विजय शर्मा, विश्वकांत शर्मा, कवि बजाज, देवी दयाल जांगडा, श्यामलाल जांगडा और हजारों कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *