करनाल, 20 अगस्त  : देश भर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं हरियाणा महिला अध्यक्ष (इंटक) चौधरी संतोष कैरालिया ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। संतोष कैरालिया ने कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। उन्होंने भारतवर्ष को एक नई ऊर्जा प्रदान की है। राजीव गांधी ने आधुनिक भारत का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजीव गांधी के कारण देश कंप्यूटर के युग में आगे आया है और भारत को एक वैज्ञानिक दिशा और दृष्टि कोण मिला। राजीव गांधी ने युवाओं को आगे बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने भारत के राजनैतिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंध भी बढ़ाए, जो देश के विकास में काफी मददगार साबित हुए। उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार एवं पंचायती राज में भी शामिल किया। राजीव गांधी ने देश को एक समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में 21वीं सदी की ओर ले जाने का नारा देकर जनता में एक नई आस जगाई थी। देश आज भी उनके कार्यों को याद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *