मेरी बहनों के आशीर्वाद और प्यार ने रखी बदलाव की नींव: जय भगवान शर्मा डीडी
थानेसर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पंहुचीं हजारों महिलाओं ने बढ़ाया डीडी शर्मा का सियासी वजन, राज्यमंत्री सुभाष सुधा के समांतर कार्यक्रम के बावजूद डीडी शर्मा ने किया कामयाब और भव्य कार्यक्रम
पिहोवा में संदीप ओंकार, लाडवा में संदीप गर्ग और थानेसर में सुभाष सुधा के कार्यक्रमों के मुकाबले डीडी शर्मा पड़े सब पर भारी
कुरुक्षेत्र: वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी की जन आशीर्वाद यात्रा कुरुक्षेत्र की राजनीति में नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। प्रणाम थानेसर, निर्माण थानेसर अभियान के तहत डीडी शर्मा  जनसंपर्क अभियान चलाकर आमजन के मुद्दो और क्षेत्र के विकास के साथ अपनी चुनावी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं।
 इसी कड़ी में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में मेरी बहन, मेरी शान कार्यक्रम का अयोजन पिपली रोड स्थित एक निजी पैलेस में हुआ, कार्यक्रम में उमड़ी हजारों की संख्या में महिलाओं ने डीडी शर्मा को राखी बांधकर आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पंहुची मातृ शक्ति के आशीर्वाद और बहनों के प्यार और समर्थन ने जय भगवान शर्मा डीडी को थानेसर हल्के की आवाज बना दिया।
गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र में आज राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भी रक्षाबंधन पर्व पर शक्ति प्रदर्शन किया वहीं लाडवा में संदीप गर्ग और पिहोवा में संदीप ओंकार के अलग अलग कार्यक्रम आयोजित हुए हैं परंतु डीडी भीड़ के लिहाज और सफल कार्यक्रम आयोजित कर सब पर भारी पड़े हैं।
डीडी शर्मा की मेहनत और बहनों के समर्थन ने मेरी बहन, मेरी शान कार्यक्रम को शानदार और यादगार बना दिया।
बॉक्स: बहनों के आशीर्वाद और प्यार ने बना दिया ऋणी
जय भगवान शर्मा डीडी ने रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी बहन, मेरी शान कार्यक्रम साबित कर रहा है कि मेरी बहन मेरी आन, बान, शान और मान हैं। मेरी बहनों के समर्थन, आशीर्वाद और प्यार ने मुझे ऋणी बना दिया और मैं इस ऋण की अदायगी करूंगा।
डीडी शर्मा ने कहा कि उनको रोकने, नीचा दिखाने के लिए यहां अपने आपको बड़ा नेता कहने वाले कई लोग मेरे विरुद्ध षडयंत्र रच रहे हैं। परंतु मेरी बहनों के समर्थन और उपस्थिति ने मेरा होंसला बढ़ा दिया, अगर आपका प्यार और आशीर्वाद मेरे साथ है तो मैं किसी भी ताकत से लड़कर जीत दर्ज करूंगा।
बॉक्स: जय भगवान शर्मा डीडी के समर्थन में उठे माता बहनों के हाथ
जय भगवान शर्मा डीडी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने जय भगवान शर्मा डीडी का सियासी कद बढ़ा दिया वहीं कई समांतर कार्यक्रमों के बावजूद डीडी शर्मा सफल शक्ति प्रदर्शन में कामयाब रहे। डीडी शर्मा के समर्थन में जहां हजारों माता बहनों के हाथ उठे वहीं कार्यक्रम ने विरोधियों के हौंसले पस्त कर दिए।
बॉक्स: थानेसर हल्के में बदलाव और विकास की साक्षी बनेगी मेरी बहनें
जय भगवान शर्मा डीडी ने कार्यक्रम में उमड़ी माता बहनों की रिकॉर्ड भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि उनका संकल्प आंदोलन बन गया है, जन आशीर्वाद यात्रा को जनता का जिस तरह से समर्थन मिल रहा है विरोधियों में बैचेनी बढ़ रही है। मेरी बहनों के आशीर्वाद ने आज मेरा जीवन सफल कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरी बहनों के आशीर्वाद और समर्थन से उन्होंने जनता के हक की लडाई लडने के लिए कमान संभाली है। थानेसर में बहने बदलाव और विकास की साक्षी बनेगीं ।
बॉक्स: थानेसर ने गांव, गांव शहर और कालोनियों की माता बहनों ने दिया डीडी को आशीर्वाद
जय भगवान शर्मा डीडी को रक्षा सूत्र बांधने के लिए छत्तीस बिरादरी की महिलाएं कार्यक्रम पंहुची। मेरी बहन, मेरी शान कार्यक्रम में शहर की विभिन्न कालोनियों, सेक्टरों, मोहल्लों और गांव गांव, घर घर से महिलाएं निकल कर आईं। डीडी शर्मा की कर्मभूमि खेड़ी मारकण्डा के हर घर से माताओं, बहन बेटियों ने शिरकत की वहीं अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों की आधी आबादी ने डीडी को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की जितनी सख्या थी उतनी संख्या बाहर थी, कई समांतर कार्यक्रमों के बावजूद डीडी शर्मा ने जलवा दिखा दिया।
फोटो कैप्शन: वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी के कार्यक्रम मेरी बहन, मेरी शान में उमड़े मातृ शक्ति।
जय भगवान शर्मा डीडी को आशीर्वाद रूपी रक्षा सूत्र बांधती बहनें।
झोली पसार कर बहनों के प्यार, आशीर्वाद के बदले शुक्रिया अदा करते बीजेपी नेता डीडी शर्मा।
मातृ शक्ति और बहनों का आभार व्यक्त करते जय भगवान शर्मा डीडी और रूबल शर्मा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *