-सीएम श्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी श्रीमति सुमन सैनी के नेतृत्व में शहजादपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

शहजादपुर, 13 अगस्त। सीएम श्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी श्रीमति सुमन सैनी के नेतृत्व में मंगलवार की सायं को शहजादपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा बस स्टैंड से शुरू होकर विभिन्न चौंक चौराहों एवं मुख्य बाजार से होते हुए गुप्ता ऑटोमोबाइल पर आकर सम्पन्न हुई।
तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा आम जन का जोश देखते ही बनता था। तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ले रखा था और वे भारत माता की जय, वंदेमातरम के उद्घोष के साथ चल रहे थे। इस अवसर पर श्रीमति सुमन सैनी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हमे सदैव उन वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियो को याद रखना चाहिए जिनकी बदौलत आजादी की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता का प्रतीक है। तिरंगे के मान सम्मान को लेकर हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। तिरंगा यात्रा देश के हर नागरिक को राष्ट्र भक्ति की भावना से ओत प्रोत करेगी।
उन्होंने कहा कि लोगों में इस तिरंगा यात्रा को लेकर उत्साह है। इस बार यह यात्रा पिछले सभी रिकार्ड को तोड़ेगी व हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहरायेगा। हर घर तिरंगा अभियान देश में इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा कि हमें यह आजादी वीरों की शहादत के बाद मिली है। इसको बरकरार रखना हम सब का कर्तव्य है। देश का जवान तिरंगे की आन के लिए अपने खून का कतरा-कतरा बहा देता है। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का जोश व जुनून हर जवान को उत्साहित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य वीर जवानों ने शहादत दी है। उनकी शहादत को देश का हर नागरिक हमेशा याद रखेगा व उनके बलिदान से प्रेरणा लेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम पूरे देश भर में आयोजित किया जा रहे हैं। कार्यक्रम का समापन 15 अगस्त को होगा। यह यात्रा देश के हर नागरिक में देश भक्ति की भावना का संचार करने का कार्य करेगी व अखंडता में एकता का संदेश देगी। हमें तिरंगे की आन, बान व शान को कायम रखना है। यह तिरंगा हजारों शहीदों की शहादत के बाद बना है जो हमें देश भक्ति की भावना के साथ आगे बढऩे का संदेश देता है और हमारे देश की पहचान है।
 तिरंगा यात्रा में भाजपा के सभी मोर्चों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
 इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान मनदीप राणा, जिला परिषद चेयरमैन राजेश लाड़ी, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता व कर्मचंद सैनी गोल्डी, विधानसभा नारायणगढ़ के प्रभारी जसमेर राणा, विधानसभा नारायणगढ़ के संयोजक अश्वनी अग्रवाल, नंबरदार सुरेश पाल, जगपाल सैनी, हनीश सैनी, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र राणा, महिला मोर्चा जिला प्रधान बीनू गर्ग, मण्डल प्रधान गुरनाम सिंह गुर्जर, मंगू राम कंजाला, रणधीर सिंह, बीसी मोर्चा जिला प्रधान सतीश धीमान, युवा मोर्चा जिला प्रधान संदीप सैनी अंबली, नगर पालिका प्रधान रिंकी वालिया, अमित वालिया, राजू मक्कड़, लक्की गोंदी, पंचायत समिति सदस्य डा0 दीप चंद सैनी, श्रवण सैनी, जगदीप कौर, मंजू कौशिक, राकेश बिंदल, डीएनटी बोर्ड के सदस्य अशोक पाल, नीटू शर्मा खानपुर, मनीष मितल, मनीष बंसल, सुरेन्द्र राणा बड़ी बस्सी, करनैल सलौला, संजू महात्मा, बलदेव सलौला, परवीन धीमान, दलबीर राणा बधोली, अशोक साहनी, महिला मोर्चा मंडल मनीषा सैनी, नरेंद्र पाराशर, प्रेम सैनी बड़ी बस्सी, हैप्पी शर्मा बनौदी, विक्रम राणा, मा0 दयाल सैनी,राजकुमार तसडोली, नेब सैनी रज्जू माजरा, पार्षद जश्न ढींगरा, संजू गुप्ता, दलबीर दल्ली, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *