अम्बाला, 28 अक्टूबर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी नगर परिषद के अलग-अलग वार्डों में पांच करोड़ रुपए की राशि से विभिन्न विकास कार्य होंगे जिनसे जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस राशि से वार्डों में गलियां, नालियां, स्ट्रॉम वॉटर लाइन, शौचालयों की चार दीवारी, ओपन जिम एवं अन्य जनहित के कार्य होंगे।

श्री विज ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के तहत वार्डों में कार्य होंगे जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा राशि जारी कर दी गई है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस राशि से होने वाले विकास कार्यों को जल्द प्रारंभ कराया जाए ताकि जनता को इनका लाभ मिल सके। उन्होंने निर्माण गुणवत्ता पूर्वक किए जाए तथा नगर पार्षद इन कार्यों पर निगरानी भी रखें। गौरतलब है कि इससे पहले भी नगर परिषद के सभी वार्डों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से एक-एक करोड़ रुपए की राशि से विकास कार्यों को मंजूर किया जा चुका है।

पांच करोड़ की राशि से इन वार्डों में होंगे विकास कार्य

वार्ड नंबर 4 में 13.70 लाख रुपए की लागत से सिंचाई विभाग के नाले से पासी करियाना स्टोर तक व दलीपगढ़ में नालियां व गली का निर्माण। वार्ड चार में ही 12 लाख की लागत से गुरू नानक जनरल स्टोर से पापड़ वाली गली तक नाली का निर्माण।

वार्ड नंबर 12 में 14.40 लाख की लागत से योगड़ा आश्रम से शनि देव मंदिर तक गली का निर्माण, इसी वार्ड में सुंदर नगर में गली का निर्माण किया जाएगा।

वार्ड नंबर 9 में 25 लाख की लागत से महेशनगर में टेंडर हार्ट स्कूल के पानी नाली का निर्माण किया जाएगा।

वार्ड नंबर 10 में 20.50 लाख की लागत से अजीत नगर, अशोक नगर, गोल्डन पार्क, न्यू लक्की नगर में नालियों का निर्माण किया जाएगा।

वार्ड नंबर 19 में 24 लाख रुपए की लागत से बीडी फ्लोर मील के निकट नालियों व गली का निर्माण होगा।

वार्ड नंबर 7 में 20.50 लाख रुपए की लागत से वशिष्ठ नगर में नालियों का निर्माण होगा।

वार्ड नंबर 3 में 11.70 लाख की लागत से सूर्य नगर में गली का निर्माण, इसी प्रकार 11 लाख रुपए की लागत से सूर्य नगर में ही नालियों का निर्माण होगा।

वार्ड नंबर 8 में 23.50 लाख रुपए की लागत से सैनी हलवाई के निकट मुख्य नाला और गली का निर्माण होगा।

वार्ड नंबर 30 में 8.50 की लागत से क्रास रोड नंबर दस व ग्यारह में सत नारायण मंदिर गली का निर्माण, इसी प्रकार इस वार्ड में 13.49 रुपए की लागत से जमना दास अहाता मच्छी मोहल्ले में निर्माण कार्य।

वार्ड नंबर 18 में 9.34 लाख की लागत से निर्मल विहार में गली व नाली का निर्माण होगा।

वार्ड नंबर 28 में 22.20 लाख की लागत से मोखा सिंह अहाता में सीसी रोड, वहीं चैन की मंडी पार्क में रोड का निर्माण होगा।

वार्ड नंबर 21 में 5.73 लाख की लागत से शिव मंदिर के निकट गली निर्माण।

वार्ड नंबर 22 में 12.71 की लागत से सुंदर नगर क्षेत्र में गली का निर्माण होगा।

वार्ड नंबर 20 में घसीटपुर व हरिपुर क्षेत्र में 10.50 लाख की लागत से ड्रेन व गली का निर्माण होगा। वहीं नन्हेड़ा में 4 लाख की लागत से गली का निर्माण होगा।

वार्ड नंबर 24 में 16 लाख की लागत से अलग-अलग एरिया में गली का निर्माण किया जाएगा, एफसीआई गोदाम के निकट सड़क बनेगी।

वार्ड नंबर 23 में 50 लाख रुपए की लागत से मिलाप नगर में स्ट्रॉम वाटर पाइप लाइन डाली जाएगी।

वार्ड नंबर 32 में 10 लाख रुपए की लागत से बीसी बाजार में सार्वजनिक शौचालय के निकट चार दिवारी और ओपन जिम का निर्माण होगा। इसके अलावा इसी वार्ड में 10 लाख की लागत से ट्यूबवेल के निकट चार दिवारी, ओपन जिम का निर्माण किया जाएगा।

वार्ड नंबर 31 में करीब 20 लाख की लागत से गुलाटी डेंटल क्लीनिक से पीरबाबा तक सड़क निर्माण और बिहारीलाल बिल्डिंग के निकट गली का निर्माण होगा।

वार्ड नंबर 27 में 16.50 लाख की लागत से पन्ना कॉटेज में स्ट्रॉम वाटर पाइप लाइन का निर्माण होगा।

वार्ड नंबर 24 में 12.32 लाख रुपए की लागत से हाउसिंग बोर्ड में सड़क का निर्माण होगा।

वार्ड नंबर 26 में 15.13 लाख की लागत से सुभाष कालोनी में लाल बाबा मंदिर पार्क के पास गली बनेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *