करनाल, 28 अक्तूबर।    डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ निशानदेही, जमाबंदी, इंतकाल मामलों के निपटान को लेकर समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व विभाग से जुड़े कार्य सीधे आम जनता के हितों से जुड़े हैं, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निशानदेही, जमाबंदी, इंतकाल से संबंधित जितने भी मामले लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के भीतर पूरा करें। उन्होंने कहा कि आमजन को अपने कार्यों के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए सभी अधिकारी पूरी जवाबदेही के साथ कार्य करें। यदि कोई अधिकारी इस संबंध में लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने इंतकाल के मामलों का निपटारा करने का लक्ष्य देते हुए कहा कि अगले 2-3 दिनों में कुल मामलों में से 50 प्रतिशत का निपटारा करके अपनी प्रगति दिखाए। इसी प्रकार से निशानदेही के मामलों के निपटान के लिए भी 10 दिन के लक्ष्य के साथ प्रत्येक तहसील में 10-10 निशानदेही करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि करनाल तहसील में जमाबंदी कार्य को आगामी 15 नवंबर तक अवश्य पूरा किया जाए।
इस अवसर पर एडीसी डा. राहुल रईया, एसडीएम असंध सुमित सिहाग, एसडीएम नीलोखेड़ी अशोक कुमार, एसडीएम इंद्री डा. रमन गुप्ता, डीआरओ श्याम लाल सहित सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *