पंचकूला। हरियाणा के पूर्व डीजीपी निर्मल सिंह का व्हाॅट्सएप नंबर हैक कर उनके परिचितों को पैसे की डिमांड वाले मैसेज भेजे गए। अधिकांश परिचित तो लैंग्वेज देखकर समझ गए, लेकिन अंबाला एक हेड काॅन्स्टेबल ट्रैप का शिकार हो गए और उन्होंने 40 हजार रुपये भेज दिए।

पूर्व डीजीपी ने साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि 9 मार्च की शाम को करीब 4 बजे उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। उसके बताया कि आप के पास एक पार्सल आया है, उसे रिसीव करने के लिए आप अपने फोन से कॉल करके अपने पार्सल के बारे पता कर सकते हैं।
इसके बाद कॉल करने वाले ने उनसे व्हॉट्सएप पर आया ओटीपी पूछा और अपने फोन में पूर्व डीजीपी का व्हॉट्सएप नंबर चालू कर लिया। इसके बाद साइबर ठगों ने पूर्व डीजीपी के सभी परिचितों को मैसेज भेजकर पैसे मांगना शुरू कर दिया।

अधिकांश परिचित तो मैसेज की लैंग्वेज देखकर समझ गए, लेकिन अंबाला के एक हेड काॅन्स्टेबल ने 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पूर्व डीजीपी की शिकायत पर पंचकूला साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आईपीएस अधिकारी निर्मल सिंह जुलाई 2005 में हरियाणा के डीजीपी पद पर तैनात हुए थे, जो 31 अक्टूबर 2006 में रिटायर हो गए थे। डीजीपी पद पर रहते हुए वे अंबाला में रेड करने पहुंच गए थे। राजस्थानी वेशभूषा में उन्होंने एक एसएचओ को भी रिश्वत लेते हुए पकड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *