महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल में महिलाओं को किया गया सम्मानित
कुरुक्षेत्र, 8 मार्च : महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल दबखेड़ी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह, सम्मान और गरिमामय वातावरण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में भाग लेते हुए अति विशिष्ट अतिथि नेत्र विशेषज्ञ डा. अनीता गोयल ने कहा कि महिलाएं समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना किसी भी राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और समान अधिकारों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला की धर्मपत्नी पूजा सिंगला ने महिलाओं की समाज में भूमिका और नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। गायिका सोनिया शर्मा ने अपनी मधुर वाणी से मनमोहक गीतों द्वारा कार्यक्रम को सफल व मनमोहक बनाया। विद्यालय की प्राचार्या डा. अमिता शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महिला दिवस समाज में महिलाओं के सम्मान, समान अधिकार और उनकी उपलब्धियों को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन मोती चौंक विद्यालय की प्राचार्या रुचिका बंसल, मोनिका गर्ग, रुचि गोयल, इशिता बंसल,  रेणु मित्तल, नेहा गुप्ता पार्षद, वीना गर्ग, प्रियंका सिंगला, रेनू सिंगला, प्रिया, सरोज, सुमन अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल आसपास के गांवों की महिला सरपंच व पंच सुखविंदर कौर सहित दोनों विद्यालय की अध्यापिकाएं तथा महिला सहायक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान महिलाओं के सम्मान में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई और सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *