दानवीर कर्ण की नगरी करनाल के उद्धार हृदय दानी पुरूषों के सहयोग से चल रही है मानव सेवा संघ की सभी सेवाएं : डा. भगत राम खण्डवाल
करनाल, 19 फरवरी : करनाल के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं एम.डी ओसवाल पम्पस एवं सोलर पैनल के निर्माता पदमसेन गुप्ता द्वारा करनाल मानव सेवा संघ के संचालक स्वामी प्रेममूर्ति जी को सेवा कार्याे के लिए कार भेंट करने पर उनका हार्दिक आभार व्यक्त करने के लिए करनाल मानव सेवा संघ की कार्यकारिणी की विशेष बैठक बुलाई गई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सभी सदस्यों द्वारा लाला पदमसेन गुप्ता जी का हृदय से आभार व्यक्त किया गया तथा सभी सदस्यों ने करनाल के दानी सज्जनों एवं संस्थाओं का भी आभार व्यक्त किया, जो समय-समय पर करनाल मानव सेवा संघ की सेवाओं में बढ़चढक़र भाग लेते है तथा अपना आर्थिक सहयोग प्रदान करते है। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला करनाल के अनाज मंडियों के आढ़तियों एवं राईस मिलर्स का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया। जिनके द्वारा मानव सेवा संघ में प्रतिदिन चल रहे भंडारे के लिए हर वर्ष चावल तथा धान, गेहूं इत्यादि द्वारा सहयोग दिया जाता है। इस अवसर पर करनाल मानव सेवा संघ के उपप्रधान डा. भगत राम खण्डवाल एडवोकेट ने बताया कि दानवीर कर्ण की नगरी करनाल के उद्धार हृदय दानी पुरूषों के सहयोग से ही मानव सेवा संघ की सभी सेवाएं चल रही है तथा मानव सेवा संघ कोई और नहीं कोई गैर नहीं की भावना के अंतर्गत सभी धर्मों व जाति के लोगों की निष्पक्ष भाव से सप्रेम सेवा में लगा हुआ है। ज्ञातव्य है कि मानव सेवा संघ में प्रतिदिन सुबह चाय के साथ बिस्कुट, रस आदि का प्रसाद वितरित किया जाता है। इसके साथ-साथ दोपहर एवं सांय जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए भोजन, प्रसाद का भंडारा चलाया जाता है। समय-समय पर जरूरतमंद परिवार की कन्याओं की शादियां करवाई जाती है। समय-समय पर रोगियों की जांच एवं उपचार हेतु मेडिकल कैंप आयोजित किए जाते है और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क इलाज उपलब्ध करवाया जाता है। हर रोज शहर के विभिन्न भीड़ वाले क्षेत्रों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा बाजारों, सिविल सचिवालय इत्यादि क्षेत्रों में मानव सेवा संघ द्वारा स्वच्छ पेयजल की निशुल्क सेवा प्रदान की जाती है। जानकारी देते हुए डा. भगत राम खण्डवाल एडवोकेट ने बताया कि जरूरतमंद लोगों के हर प्रकार के रोगों की निशुल्क जांच एवं उपचार हेतु आगामी मेडिकल कैंप अर्पणा अस्पताल मधुबन के सेवाभावी डॉक्टरों के सहयोग से 23 फरवरी को मानव सेवा संघ के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। आगामी 15 मार्च को जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के लिए विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। जरूरतमंद परिवार उपरोक्त सेवाओं का लाभ उठा सकते है। साथ ही डा. भगत राम खण्डवाल एडवोकेट ने बताया कि करनाल की दानवीर एवं उद्धार जनता से करनाल मानव सेवा संघ की ओर से चल रही सेवाओं के लिए खुले मन से यथासामर्थ्य सहयोग की भी अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *