विद्यार्थियों को मिला डिजिटल मार्केटिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण
कुरुक्षेत्र, 18 फरवरी। 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ द्वारा विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं उद्योग उन्मुख प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मेटा ऐड्स मास्टरक्लास” कार्यशाला का सफल आयोजन फैकल्टी लाउंज में किया गया। इस विशेष मास्टरक्लास का संचालन संस्थान के छात्र करण सेतिया (सीईओ और को-फांउडर) द्वारा किया गया। करण सेतिया ने कहा कि डिजिटल मार्केटिंग आज के समय का सबसे तेज़ी से विकसित होता क्षेत्र है और विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ ऐसे व्यावहारिक कौशल भी सीखने चाहिए, जो उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करें। ऐसे व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र विद्यार्थियों के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग के उभरते क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। सत्र के दौरान प्रतिभागियों को इंस्टाग्राम एवं फेसबुक विज्ञापन चलाने की वास्तविक प्रक्रिया, लीड एवं सेल्स जनरेशन की रणनीतियाँ तथा परफॉर्मेंस मार्केटिंग के इंडस्ट्री-लेवल सीक्रेट्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे एक उच्च आय संभावनाओं वाले कौशल के रूप में सराहा।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रो. सुशील शर्मा, यूएसएम के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही आाईएमएस के संकाय सदस्यों डॉ. राजन शर्मा, डॉ. पलक बजाज एवं दिशा कक्कड़ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *