स्वच्छता अभियान करनाल को कचरा मुक्त शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा साबित- डॉ. वैशाली शर्मा, निगमायुक्त।
करनाल 23 जनवरी, नगर निगम करनाल गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने जा रहा है। इसके तहत शहर में पहली बार 26 जनवरी को 26 जगहों पर स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। नगर निगम कार्यालय द्वारा सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। कार्यक्रम में 94.5 माय एफएम का विशेष सहयोग रहेगा। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की थीम है- 2026 में जनवरी 26 की पहचान, 26 जगहों पर महके स्वच्छता की शान, 26 प्रयासों से बदले शहर का हाल, संकल्प हमारा-कचरा मुक्त करनाल! इस थीम के तहत शहर की 26 प्रमुख जगहों का चयन किया गया है। इन स्थानों पर महापौर, जन प्रतिनिधि, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर एवं सफाई मित्र नागरिकों के साथ मिलकर सघन सफाई अभियान चलाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जगह के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। यह समय पर स्वच्छता आधारित गतिविधि करवाना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने बताया कि यह स्वच्छता अभियान करनाल को कचरा मुक्त शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 26 जगहों पर सघन सफाई और जागरूकता से शहर का नया स्वरूप तैयार होगा। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक इस संकल्प में नगर निगम का साथ दें और स्वच्छ भारत अभियान को ओर मजबूत बनाएं। यह अभियान न केवल शहर को स्वच्छ बनाने में सहायक होगा, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी फैलाएगा।
उन्होंने कहा कि यह अभियान स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में करनाल शहर को राष्टï्रीय स्तर पर नंबर 1 रैंक दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इसके लिए नागरिकों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते कहा कि सभी लोग घर पर ही गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करें, स्रोत पर ही सेग्रीगेशन अपनाएं और सफाई अभियान में बढ़-चढक़र हिस्सा लें। करनाल शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के इस संकल्प में नगर निगम का साथ दें।
1 1 कर्ण लेक पार्क एवं आस-पास के क्षेत्र की सफाई, प्रात: 7:30 बजे पार्षद सुदेश रानी
2 2 नो वेंडिंग जोन क्षेत्र की सफाई एवं अतिक्रमण हटाओ, प्रात: 10 बजे पार्षद बेबी पाल
3 3 गांव फूसगढ़ में गौशाला व नंदीशाला की साफ-सफाई, 7:30 बजे पार्षद परमजीत लाठर
4 4 उत्तम नगर स्थित छठ घाट पर स्वच्छता अभियान, प्रात: 7:30 बजे पार्षद भूपेन्द्र नौतना
5 5 सूरज नगर में साफ-सफाई गतिविधि, प्रात: 7:30 बजे पार्षद सुभाष चंद
6 6 नई अनाज मंडी के पास गुरू ब्रह्मïानंद चौक पर साफ-सफाई, 7:30 बजे पार्षद अंकित कुमार
7 6 नमस्ते चौक सर छोटू राम प्रतिमा व चौक की सफाई, 7:30 बजे, मनोनीत पार्षद उत्सव प्रोचा
8 7 मीरा घाटी चौक में रेहड़ी-फड़ी, डस्टबिन जागरूकता अभियान, 9:30 पार्षद जोगिन्द्र शर्मा
9 8 सेक्टर-6 में डोर टू डोर सैग्रीगेशन गतिविधियां, प्रात: 7:30 बजे पार्षद संकल्प भंडारी
10 9 सेक्टर-8 संत कबीर स्कूल में स्वच्छ स्कूल कार्यक्रम, प्रात: 9:30 बजे कर्नल पी.एस. बिन्द्रा
11 9 सेक्टर-7 मार्केट में स्वच्छता ड्राईव, प्रात: 7:30 बजे पार्षद सुजाता अरोड़ा
12 9 सेक्टर-9 क्रिकेट ग्राउण्ड में साफ-सफाई, प्रात: 10:30 बजे पूर्व पार्षद मुकेश अरोड़ा
13 10 सेक्टर-13 एम.आर.एफ. व कम्पोस्ट पिट मेन्टेनेंस, प्रात: 7:30 बजे पार्षद कुमारी आशया
14 10 कर्ण कैनाल मार्केट स्वच्छता ड्राईव, प्रात: 7:30 बजे मनोनीत पार्षद गौरव नागपाल
15 11 मॉडल टाऊन के सतियां मंदिर स्वच्छता शपथ, प्रात: 7:30 बजे पार्षद संजीव मेहता
16 11 मॉडल टाऊन वृद्घ आश्रम की साफ-सफाई, प्रात: 7:30 बजे मनोनीत पार्षद विशेष वर्मा
17 12 नेहरू पैलेस मार्केट मीटिंग, नुक्कड नाटक व थैला वितरण गतिविधि, प्रात: 11:30 बजे महापौर रेनू बाला गुप्ता, निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा, पार्षद मोनिक गर्ग, आर.जे. दिव्या
18 12 वाणी विकलांग केन्द्र शाखा ग्राउण्ड में साफ-सफाई एवं ध्वजारोहन, प्रात: 9:30 बजे वाईस चेयरमैन मेघा भंडारी, स्कूल प्रधानाचार्य एवं स्टाफ
19 13 कर्ण ताल पार्क की साफ-सफाई एवं शौचालय की देख-रेख, 7:30 बजे पार्षद ईश गुलाटी
20 14 सदर बाजार गुरू रविदास मंदिर साफ-सफाई, प्रात: 7:30 बजे पार्षद अमृत लाल जोशी
21 15 नावल्टी रोड साफ-सफाई गतिविधि, प्रात: 7:30 बजे पार्षद प्रियंका सैनी
22 16 कोढ़ी कॉलोनी में साफ-सफाई गतिविधि, प्रात: 7:30 बजे पार्षद रानी
23 17 शिव कॉलोनी में स्वच्छता एप व हैल्पलाईन नम्बर प्रोमोशन, 10:30 बजे पार्षद ममता सैनी
24 18 प्रेम नगर राजकीय विद्यालय में तिरंगा फहराना, प्रात: 9:30 बजे पार्षद हरजीत सिंह
25 19 स्वामी विवेकानंद पार्क में शौचालय सफाई, प्रात: 7:30 बजे पार्षद राजेश अग्गी
26 20 गांधी नगर शमशान घाट के पास स्वच्छता ड्राईव, प्रात: 7:30 बजे पार्षद सुधीर यादव
