शहरवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर करवाए जा रहे विकास कार्य- महापौर रेनू बाला गुप्ता।
करीब 6 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से नगर निगम के 6 वार्डों के 13 विकास कार्यों का विधायक जगमोहन आनंद व महापौर रेनू बाला गुप्ता ने किया शुभारम्भ।
करनाल 19 जनवरी, करनाल नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत विधायक जगमोहन आनंद व महापौर रेनू बाला गुप्ता ने सोमवार को 6 वार्डों में 6 करोड़ 41 लाख 84 हजार रुपये से करवाए जाने वाले 13 विकास कार्यों की विधिवत शुरुआत की। यह कार्य वार्ड नंबर 3, 7, 17, 18, 19 और वार्ड 20 में करवाए जाएंगे। इस मौके पर वार्ड पार्षद पप्पू लाठर, जोगिन्द्र शर्मा, ममता सैनी, हरजीत सिंह लाड्डïी संधू, राजेश अग्गी व सुधीर यादव, पार्षद प्रतिनिधि, नगर निगम अभियंता तथा भाजपा कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इन कार्यों में वार्ड नम्बर 3 में 1 करोड़ 16 लाख 51 हजार से 3 विकास कार्य, वार्ड नम्बर 7 में 96 लाख 54 हजार रुपये से 2, वार्ड नम्बर 17 में 2 करोड़ 1 लाख 30 हजार रुपये 4, वार्ड नम्बर 18 में 1 करोड़ 18 लाख 52 हजार रुपये से 1, वार्ड नम्बर 19 में 52 लाख 34 हजार से 1 तथा वार्ड नम्बर 20 में 56 लाख 64 हजार रुपये से करवाए जाने वाले 2 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है।
इस मौके पर विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ जनहित को सर्वोपरि रखते हुए मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है और करनाल वासियों की हर मांग व समस्या को ध्यान में रखकर नगर निगम व ग्रामीण क्षेत्र में एक सामान विकास की परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं में विस्तार आमजन की जीवनशैली को आसान बनाने में सहायक होती है। इससे गरीब से गरीब परिवार को भी समाज की मूलधारा में शामिल होने का लाभ मिलता है। सरकार व जन प्रतिनिधि आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर मूलभूत सुविधाओं में विस्तार के निर्णय ले रहे हंै। सोमवार को 6 वार्डों के विकास कार्यों की शुरूआत की गई है। इन विकास कार्यों के पूरे होने से करनाल की जनता को सीधा लाभ मिलेगा और आमजन का जीवन सुगम होगा।
महापौर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि विभिन्न वार्डो में करीब 6 करोड़ 41 लाख रुपये के विकास कार्यो का शुभारम्भ किया गया है। शहर में विकास का पहिया निंरतर आगे बढ़ रहा है। सभी विकास कार्य शहरवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर करवाए जा रहे हैं, जिनसे प्रत्येक नागरिक लाभांवित हो रहा है। उन्होंने कहा कि करनाल का विकास नई ऊंचाईयों तक पहुंचे, यह हमारी प्राथमिकता है। शहर के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जा रही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में तथा विधायक जगमोहन आनंद के मार्गदर्शन में निरंतर विकास कार्य करवाएं जा रहें है, जिसका जनता को लाभ मिल रहा है।
यह होंगे कार्य-
1. वार्ड 3 की एस.पी. कॉलोनी में बरसाती पानी निकासी पाईप लाईन तथा इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक टाईलों से गलियों बनाई जाएंगी। इस कार्य पर 54 लाख 38 हजार रुपये की लागत आएगी।
2. वार्ड 3 की निर्मल विहार कॉलोनी में बरसाती पानी निकासी पाईप लाईन तथा इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक टाईलों से गलियों बनाई जाएंगी। इस कार्य पर 45 लाख 21 हजार रुपये की लागत आएगी।
3. वार्ड 3 के निर्मल विहार में स्वागत द्वार का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य पर 16 लाख 92 हजार रुपये की लागत आएगी।
4. वार्ड 7 के अशोक नगर में सीमेंट कंक्रीट से विभिन्न गलियों का पुनर्निमाण किया जाएगा। इस कार्य पर 76 लाख 94 हजार रुपये की लागत आएगी।
5. वार्ड 7 के मोती नगर में सीमेंट कंक्रीट से गली का पुनर्निमाण किया जाएगा। इस कार्य पर 19 लाख 60 हजार रुपये की लागत आएगी।
6. वार्ड 17 वैष्णों माता मंदिर के सामने सीमेंट कंक्रीट सडक़ का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य पर 13 लाख 56 हजार रुपये की लागत आएगी।
7. वार्ड 17 शिव कॉलोनी में गली नम्बर 4 व विभिन्न गलियों का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य पर 24 लाख 90 हजार रुपये की लागत आएगी।
8. वार्ड 17 गली नम्बर 9/20 व चौहान स्टूडियो के पास सीमेंट कंक्रीट से गली का पुनर्निमाण किया जाएगा। इस कार्य पर 11 लाख 89 हजार रुपये की लागत आएगी।
9. वार्ड 17 शिव कॉलोनी से बड़ोता ड्रेन तक 8 एम.एल.डी. सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की दीवार को ऊंचा किया जाएगा। इस कार्य पर 1 करोड़ 50 लाख 95 हजार रुपये की लागत आएगी।
10. वार्ड 18 की ज्योति नगर व मान कॉलोनी क्षेत्र में जलापूर्ति की पुरानी लाईन को बदला जाएगा। इस कार्य पर 1 करोड़ 18 लाख 52 हजार रुपये की लागत आएगी।
11. वार्ड 19 में काछवा रोड़ से राम नगर नाला तक वाया श्री सनातन धर्म मंदिर, आर.सी.सी. की बरसाती पानी लाईन डाली जाएगी। इस कार्य पर 52 लाख 34 हजार रुपये की लागत आएगी।
12. वार्ड 20 के गांधी नगर में गली नम्बर 2, हंस ज्वैलर्स व कृष्णा स्वीट्स दुकान वाली गलियों को सीमेंट कंक्रीट से दोबारा बनाया जाएगा। इस कार्य पर 19 लाख 91 हजार रुपये की लागत आएगी।
13. वार्ड 20 के गांधी नगर में काछवा रोड़ से राम नगर गली नम्बर 6 तक बरसाती पानी निकासी लाईन डाली जाएगी। इस कार्य पर 36 लाख 73 हजार रुपये की लागत आएगी।