अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2026 को लेकर सरस्वती तीर्थ पर चलाया सफाई अभियान
पिहोवा 11 जनवरी –  
     उपमंडल अधिकारी नागरिक अनिल कुमार दून ने कहा कि पिहोवा के पावन सरस्वती तीर्थ पर 19 जनवरी 2026 से शुरू होने वाले अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2026 को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरे जोश के साथ की जा रही है। इतना ही नहीं अन्तर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2026 को पिहोवा के नागरिकों के साथ-साथ तमाम सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से भव्य और सफल बनाया जाएगा।  इस महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर सरस्वती तीर्थ पर विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया गया है। अहम पहलू यह है कि इस अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2026 का आयोजन प्रशासन व हरियाणा सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के तत्वाधान में 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।
एसडीएम अनिल कुमार दून रविवार को पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर 19 जनवरी 2026 से शुरू होने वाले अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले एसडीएम अनिल कुमार दून ने सरस्वती तीर्थ पर चल रहे सफाई अभियान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर इस महोत्सव की तैयारियों को लेकर सरस्वती तीर्थ की सफाई अभियान चलाया गया है।
उन्होंने कहा की सरस्वती तीर्थ एक प्राचीन तीर्थ है जिसकी मान्यता कई पर प्रदेशो में विद्यमान है यहां पर दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तीर्थ स्थल आस्था का केंद्र है जो अपने आप में बहुत बड़ी महत्वता रखता है। सरस्वती तीर्थ स्थल की सरस्वती महोत्सव के उपलक्ष में नगर पालिका पिहोवा व सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के सहयोग से साफ सफाई का विशेष कार्य निरंतर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरस्वती तीर्थ स्थल व शहरी क्षेत्र में किसी प्रकार की साफ सफाई के कार्य कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। वाटर क्रेन टेंक पाइपलाइन से सरस्वती का पानी निकाल कर धरातल तक साफ सफाई का कार्य नगर पालिका सचिव अशोक कुमार की देखरेख में निरंतर करवाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2026 का  सफल आयोजन में सभी का सहयोग अति आवश्यक है सरस्वती महोत्सव का सरस्वती तीर्थ पिहोवा में 19 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *