बजट पास होने के उपरांत हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार झींडा ने दी जानकारी
दादूवाल पर जमकर बरसे हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार झींडा
बजट मीटिंग में दादूवाल की धर्मप्रचार चेयरमैन बर्खास्ती पर सर्वस्मति से लगी स्वीकृत्ति की मोहर
जत्थेदार झींडा ने दादूवाल पर कुछ मैंबर साहिबान को नाडा साहिब में कमरे में बंद करने का लगाया आरोप
सोनिका वधवा
कुरुक्षेत्र। ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में बुधवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के मैंबर साहिबान ने 104 करोड़ 50 लाख 6 हजार 600 रुपये का बजट सर्वसम्मति से पास किया। प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा समेत बैठक में मैंबर साहिबान ने हरियाणा कमेटी के बजट पर स्वीकृत्ति की मोहर लगाने के साथ-साथ संस्था में बलजीत सिंह दादूवाल को धर्म प्रचार चेयरमैन के पद से बर्खास्त करने पर भी सहमति जताई। बजट पास करने के बाद हरियाणा कमेटी के हैड ऑफिस में जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने इस बाबत जानकारी दी।
जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने बताया कि लंबे समय से अटके हरियाणा कमेटी के बजट को मैंबर साहिबान ने संस्था का कुल 104 करोड़ 50 लाख 6 हजार 600 रुपये का बजट सर्वसम्मति से पास किया है। उन्होंने बजट पास पर हरियाणा की संगत को शुभकामनाएं देते हुए बजट मीटिंग में शामिल मैंबर साहिबान का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि अब संस्था धर्म प्रचार, शिक्षा क्षेत्र, स्वास्थ्य क्षेत्र  में काम करेगी। उनके मुताबिक बजट पास करने के साथ-साथ मैंबर साहिबान के कोटे को भी लागू कर दिया गया है, तांकि कोटे के माध्यम से मैंबर साहिबान जरुरतमंद संगत का आर्थिक रूप से सहयोग कर सकें।
जत्थेदार झींडा ने नामजद मैंबर बलजीत सिंह दादूवाल के चेयरमैन पद से बर्खास्त किए जाने पर भी बैठक में शामिल मैंबर साहिबान द्वारा सहमति जताने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव के बाद उनके द्वारा कुछ कमेटियां गठित कर उनके चेयरमैन मनोनीत किए गए थे, लेकिन गठन के कुछ समय बाद ही इन कमेटियों को रद्द कर नियुकत किए गए चेयरमैन भी हटा दिए गए थे। बावजूद इसके नामजद मैंबर बलजीत सिंह दादूवाल स्वयं को धर्म प्रचार का चेयरमैन लिख और कहलवा रहा है। मगर हकीकत में उसे धर्मप्रचार चेयरमैन पद से हटा दिया गया था और आज बैठक में शामिल मैंबर साहिबान ने इस पर अपनी स्वीकृत्ति की मोहर भी लगा दी है। उन्होंने दादूवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दादूवाल स्वयं को हरियाणा कमेटी के धर्म प्रचार का चेयरमैन कहते हुए फंड एकत्रित कर रहा है, जो कि सरासर अनुचित है। उन्होंने दादूवाल को चेताया कि चेयरमैन बन कर जो फंड संगत से एकत्रित किया गया है, वह सारा हरियाणा कमेटी में जमा करवाएं अन्यथा उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जत्थेदार झींडा ने आरोप लगाया कि आज बजट मीटिंग में खलल डालने के लिए दादूवाल ने कुछ मैंबर साहिबान को नाडा साहिब पंचकूला में एक कमरे में बंद कर दिया था, ऐसे में यह व्यकित गुरु घर की सेवा कैसे करेगा, जो गुरु घर के काम में ही बाधा डाल रहा है। उन्होंने कहा कि दादूवाल पर अनेक मामले दर्ज है और ऐसा व्यकित मैंबर बनने के लायक भी नहीं है।
हरियाणा कमेटी के महासचिव अंग्रेज सिंह रानियां ने कहा कि संस्था का बजट पास होने के बाद अब कार्य सुचारु ढंग से हो पाएंगें। संस्था धर्म प्रचार के साथ साथ शिक्षा क्षेत्र में भी काम करेगी। इसके साथ ही जरुरतमंद लोगों की सहायता भी संस्था द्वारा जारी मैंबर साहिबान को जारी किए गए कोटे के माध्यम से की जाएगी। कार्यकारिणी समिति मैंबर रूपिंदर सिंह, कुलदीप सिंह मुल्तानी और मैंबर इंद्रजीत सिंह, जत्थेदार बलदेव सिंह कैमपुर और हरमनप्रीत सिंह ने भी बजट पास होने पर खुशी का इजहार करते हुए बजट पास करने के लिए पहुंचे मैंबर साहिबान का आभार जताया।
फोटो कैप्शन
हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा, महासचिव अंग्रेज सिंह रानिया, संयुकत सचिव बलविंदर सिंह भिंडर, कार्यकारिणी समिति मैंबर करनैल सिंह निमनाबाद व रूपिंदर सिंह जानकारी देते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *