-कोई भी नागरिक सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सभी अधिकारी होते हैं समाधान शिविर में मौजूद
कुरुक्षेत्र, 7 जनवरी।  
 उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए समाधान किया जा रहा है। नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए सरकार द्वारा समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कोई भी नागरिक समाधान शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निपटारा करवा सकते हैं। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वो जिला सचिवालय के सभागार, उपमंडल शाहाबाद, लाडवा और पिहोवा के एसडीएम कार्यालयों में लगने वाले समाधान शिविर में शिकायतें देकर उनका फायदा उठाए।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि समाधान शिविर में पहुंचने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान किया जा रहा है। इस शिविर में हर समस्या का गंभीरता के साथ सुना जा रहा है और मौके पर ही सम्बन्धित विभाग के माध्यम से समस्या का समाधान भी किया जा रहा है। इस शिविर की एक-एक समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है ताकि प्रत्येक व्यक्ति को समय रहते शिविर का फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले शिकायतों की निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कर रहे हैं। प्रदेश स्तर पर गठित टीम हर शुक्रवार को इन शिकायतों पर सभी जिलों के साथ समीक्षा भी करती है।  ऐसे में कोई भी नागरिक इन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्या रख सकते हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में दुकानदारों, व्यापारियों, किसानों को मुहैया करवाई जा रही सुविधाएं : डा. गणेश दत्त
-मार्केट कमेटी चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने अनाज मंडी में सुविधाओं का किया निरीक्षण
लाडवा, 7 जनवरी।
 मार्केट कमेटी लाडवा के चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने कहा कि मंडी के दुकानदारों, व्यापारियों, किसानों सहित आम नागरिकों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। अनाज मंडी में बिजली, पानी व सफाई से संबंधित समस्याओं से निपटने के लिए तैयार की गई योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। प्रत्येक नागरिकों की समस्याओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नॉलेज में डालकर हल करवाया जाएगा।
चेयरमैन डा. गणेश दत्त बुधवार को अनाज मंडी की सुविधाओं का जायजा ले रहे थे। इस दौरान उनके साथ मार्केट कमेटी के सचिव संत कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की बिजली, पानी, सफाई, पेंशन व अन्य समस्याओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास पहुंचाया जा रहा है। लाडवा शहर को प्रदेश में विशेष पहचान दिलाई जाएगी। जो समस्याएं उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संज्ञान में डाली हैं मुख्यमंत्री जी उन समस्याओं का शीघ्र अति शीघ्रता से समाधान करवाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर और गांव की जो भी टूटी हुई सडक़े हैं उनकी मरम्मत जल्द से जल्द की जाए। शहर के सीवरेज व्यवस्था को सुनिश्चित करने व सफाई करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने कहा कि किसान व आमजन के लिए अनाज मंडी व सब्जी मंडी में स्थित सुलभ शौचालय बनवाने तथा जो पहले से शौचालय मौजूद है, उनको ठीक करवाने का काम चल रहा है। ये कार्य पूरा होने के बाद किसान, दुकानदारों, व्यापारियों व आमजन को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी में किसानों व मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री किसान खेत मजदूर योजना के तहत  आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जा रही है। इसके अलावा अटल मजदूर कैंटीन के तहत 10 रुपए में भोजना उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वो अपनी किसी भी समस्या को सरकार के पास भेजकर समाधान करवा सकते हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर जिला प्रशासन रामकुंडी में आज शिविर लगाकर करेगा नागरिकों को जागरूक : कैलाश सैनी
नागरिकों से पीएम सूर्य घर योजना में मौके पर ही करवाए जाएंगे आवेदन
लाडवा, 7 जनवरी। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा लाडवा के रामकुंडी में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए 8 जनवरी को शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में नागरिकों से मौके पर ही पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए आवेदन भी करवाए जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विधानसभा लाडवा के नागरिकों से इस शिविर में हिस्सा लेने की अपील की।
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर यूएचबीवीएन ने कुरुक्षेत्र जिले में घरों पर सौर ऊर्जा के प्लांट स्थापित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया है। इस जिले में सरकार की योजना के अनुसार केंद्र सरकार की तरफ से एक किलोवाट पर 30 हजार रुपये, दो किलो वाट पर 60 हजार रुपये और तीन किलोवाट पर 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस सब्सिडी के अलावा राज्य सरकार की तरफ से जिन परिवारों की आय 1 लाख 80 हजार से कम है उनको एक किलोवाट के सौर ऊर्जा प्लांट लगाने पर 25 हजार रुपये और दो किलोवाट पर 50 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस लिए अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए।
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर  मुफ्त बिजली योजना का मतलब प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना है। यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर में सोलर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली प्रदान करना है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के मुख्य उद्देश्य हर घर में सोलर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली प्रदान करना है, ताकि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना और बिजली बिल में कमी लाना है। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा स्वतंत्रता को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस योजना को प्रदेश में खूब फलीभूत कर रहे हैं। इसको घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार की योजना को भी जोड़ा है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लाभ से कई प्रकार के लाभ होते हैं। हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलती है। सोलर पैनल लगाने के लिए 1 लाख 10 हजार रुपये तक सब्सिडी दी जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच है कि घर नागरिक इस योजना का लाभ उठाएं, क्योंकि केंद्र सरकार के बाद प्रदेश सरकार ने सब्सिडी की राशि 50 हजार रुपए तय की है। इससे नागरिकों को दो किलोवाट का सोलर प्लांट मुफ्त मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना में सरप्लस बिजली को बेचकर पैसा कमाने का अवसर मिल रहा है। इस योजना से पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा स्वतंत्रता का लाभ मिलता है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पीएम सूर्य घर डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

हरियाणा के युवा शुभम कश्यप को मिला प्रधानमंत्री के समक्ष विचार प्रस्तुत करने का गौरव : सुरमयी शर्मा
-शुभम कश्यप को भारत को विश्व की स्टार्टअप राजधानी बनाने के विषय पर प्रदेश में पाया द्वितीय स्थान
कुरुक्षेत्र, 7 दिसंबर। मेरा युवा भारत कुरुक्षेत्र के उप निदेशक सुरमयी शर्मा ने कहा कि माई भारत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (एनवाईवी) के रूप में कुरुक्षेत्र के युवा शुभम कश्यप सक्रिय हैं, जिसने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग विकसित भारत चैलेंज के अंतर्गत आयोजित हरियाणा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। भारत को विश्व की स्टार्टअप राजधानी बनाने विषय पर अपने प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। युवा शुभम कश्यप ने राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
उन्होंने कहा कि इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के परिणामस्वरूप शुभम कश्यप को राष्ट्रीय युवा महोत्सव, विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे हरियाणा और कुरुक्षेत्र जिले के युवाओं के लिए गर्व का विषय है। शुभम कश्यप को सामाजिक सेवा एवं युवा नेतृत्व के क्षेत्र में समृद्ध अनुभव प्राप्त है।
उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के साथ लगभग 5 वर्षों तक सक्रिय भूमिका निभाई है। इसके अतिरिक्त वे नेहरू युवा केंद्र संगठन (एलवाईकेएस) / माई भारत केंद्र, करनाल के साथ 2-3 वर्षों से निरंतर रूप से जुड़े हुए हैं, जहां उन्होंने युवा सशक्तिकरण, नेतृत्व विकास और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की है। शैक्षणिक रूप से शुभम कश्यप ने आईजीएन कॉलेज लाडवा से बीकॉम  तथा शहीद उधम सिंह राजकीय कॉलेज मटक माजरी इंद्री से एमकॉम की डिग्री प्राप्त की है।
उन्होंने कहा कि उनके द्वारा प्रस्तुत विचारों में स्टार्टअप इकोसिस्टम, नवाचार, कौशल विकास, डिजिटल इंडिया और युवाओं की उद्यमशील भागीदारी को केंद्र में रखते हुए भारत को वैश्विक स्टार्टअप हब बनाने की स्पष्ट रूपरेखा दिखाई देती है, जो विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को सशक्त करती है। इसी कड़ी में युवा प्रतिभागियों के दिल्ली प्रस्थान से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 03 जनवरी हरियाणा के दल से भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशीर्वाद दिया की सभी प्रतिभागी आगे भी हरियाणा एवं देश का नाम रोशन करें।
उन्होंने कहा कि शुभम कश्यप की यह उपलब्धि यह प्रमाणित करती है कि समर्पित युवा नेतृत्व, सामाजिक सहभागिता और नवाचारी सोच के माध्यम से भारत को विश्व पटल पर अग्रणी राष्ट्र बनाया जा सकता है।
जिले में होने वाली जनगणना 2027 होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना : विवेक आर्य
-18 महीने तक चलेगा जनगणना का कार्य, अधिकारी गंभीरता से निभाएं अपनी जिम्मेदारी
-अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने जनगणना को लेकर आयोजित बैठक को किया संबोधित
कुरुक्षेत्र, 7 जनवरी। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि देश में होने वाली जनगणना 2027 भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी। इसको जिले में गंभीरता से पूर्ण किया जाएगा। जनगणना का कार्य 18 महीने तक चलेगा। इसको लेकर जनवरी के दूसरे सप्ताह में अधिकारियों को केंद्रीय टीम की तरफ से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिले के ग्रामीण क्षेत्र को तहसील स्तर पर और शहरी क्षेत्र को परिषद व पालिकाओं में विभाजित करके गणना की जाएगी।
अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में जनगणना को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में जनगणना कार्य निदेशालय हरियाणा से सहायक निदेशक चंचल राजावत व जिला जनगणना प्रभारी मंजू जांगड़ा ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की जनगणना को लेकर तय किए गए बिंदुओं से अवगत करवाया और देश में होने वाली पहली डिजिटल जनगणना पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य द्वारा सभी संबंधित नोडल अधिकारी एवं चार्ज अधिकारियों को जनगणना से सम्बन्धित बिंदुओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए और भारत की जनगणना को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त के कार्यालय, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश में जनगणना 2027 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सीएमएमएस पोर्टल द्वारा जनगणना कार्य को प्रगति दी जाएगी। इस पोर्टल पर प्रबंधन के कार्य का विवरण तैयार की गया है। इसके साथ ही स्व-गणना संबंधित पोर्टल की जानकारी भी अधिकारियों को उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की तरफ से जनगणना को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही फील्ड पदाधिकारियों की नियुक्ति कर इस कार्य को शुरू कर दिया गया।
इस बैठक में एसडीएम अमन कुमार, डीडीपीओ विकास, जिला सांख्यिकी अधिकारी जसविंदर कौर, नायब तहसीलदार बलकार सिंह, बीडीपीओ रुबल, बीडीपीओ विनोद, बीडीपीओ आशुतोष, नगर पालिका सचिव नीरज सैनी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूदर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *