हरियाणा सरकार खेल व खिलाड़ियों  को बढ़ावा देने का कर रही हैं काम 
करनाल, 22 नवम्बर। काछवा रोड स्थित सीएस इंटरनेशनल स्कूल में 5वीं दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सुभाष चन्द्र ने कहा कि खेलों में भाग लेने से एक तरफ जहां शरीर स्वस्थ रहता है वहीं आज खेलों में रोजगार के सुनहरे अवसर भी मौजूद हैं। इसलिए बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। यह बात स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र ने बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कही।
 चेयरमैन ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का काम कर रही हैं। राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पदक अनुसार सरकारी नौकरी, नकद इनाम धनराशि तथा मान सम्मान देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बजट में भी खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपए के बजट का प्रावधान किया है और खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं।उन्होंने कहा कि हर आम व्यक्ति को अपने व्यस्त समय में से थोड़ा बहुत समय खेलों आदि में भी लगना चाहिए। एक खिलाड़ी गांव स्तर पर खेलकर राष्ट्रीय स्तर तक की ऊंचाइयों को छू सकता है जिससे माता-पिता का नाम तो रोशन होता ही है, वहीं अपने देश व प्रदेश का नाम भी चमकता है।कार्यक्रम में बच्चों को खेल से किस प्रकार हम अपने जीवन को उत्कृष्ट और वर्ल्ड चैंपियन बना सकते हैं इसके लिए सबको प्रेरित किया। इस अवसर विशिष्ट अतिथि वर्ल्ड चैंपियन शूटर सम्राट राणा कहा कि निरन्तर अभ्यास से ही बड़ी उपलब्धि हासिल होती है, युवाओं से आव्हान करते उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहे और अपने देश और परिवार को अलग पहचान देने के लिए खेलों से जुड़े खेलों में सुनहरा भविष्य बनाइए। इस दौरान बलविंदर लाठर उपाध्यक्ष, डॉ बंसी लाल सैनी जनरल सेक्रेट्री, सुशील राणा प्रिंसिपल, सरपंच काछवा दीपक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *