बैठक के बाद 25 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम स्थल पर भी पहुंचे नेता
आत्मनिर्भर भारत अभियान, मन की बात, रन फॉर यूनिटी और वंदेमातरम कार्यक्रमों की गई समीक्षा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, मंत्री कृष्ण लाल पंवार, मंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, उपाध्यक्ष सतीश नांदल रहे मौजूद
प्रदेश प्रभारी डा. पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कार्यक्रमों की सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 नवंबर को हरियाणा के कुरूक्षेत्र दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी बैठक कुरुक्षेत्र कार्यालय पर हुई। प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुरुक्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करने के लिए उपस्थित नेताओं को कहा।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिन रात राष्ट्र यज्ञ कर रहे हैं। हरियाणा के लिए यह गौरव की बात है कि ऐसे महान नेता एक बार फिर हरियाणा में आ रहे हैं तो उनके इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा हरियाणा वासियों को शामिल होने का न्यौता दिया जाना चाहिए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने कहा कि भाजपा का हरेक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के लिए घर घर पहुंचकर संपर्क करेगा। बड़ौली ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री आ रहे हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं के साथ साथ पूरे प्रदेश के लोगों में उत्साह है।
बैठक में प्रभारी और अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों पर भी उपस्थित जिलाध्यक्षों, प्रभारियों, प्रदेश पदाधिकारियों व संबंधित अभियानों से जुड़े कार्यकर्ताओं से चर्चा की। प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने आत्मनिर्भर भारत अभियान, मन की बात कार्यक्रमों के विषय में पदाधिकारियों से पूछा और आगामी कार्यक्रमों को और बेहतर तरीके से करने के लिए कहा। आज की इस बैठक में उपाध्यक्ष के नाते मंत्री कृष्ण लाल पंवार, प्रदेश महामंत्री एवं सरकार में मंत्री कृष्ण बेदी, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, उपाध्यक्ष सतीश नांदल आदि भी मंच पर मौजूद रहे। प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, आत्मनिर्भर भारत अभियान की प्रांत टोली, लोकसभा संयोजक, जिला संयोजक, मन की बात की प्रांत टोली, लोकसभा संयोजक, आईटी की प्रांत टोली के सदस्यों ने भी आत्मनिर्भर भारत अभियान, मन की बात, रन फॉर यूनिटी और वंदेमातरम आदि हो चुके कार्यक्रमों की जानकारी भी नेताओं के सामने रखी। प्रदेश में चल रहे इन कार्यक्रमों की सफलता पर भाजपा प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों की प्रशंसा की और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कार्यकर्ताओं को 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए घर-घर पहुंचकर न्यौता देने को कहा, तो सभी ने उत्साह से छुटकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अद्भुत तरीके से कार्य करते हैं। पीएम मोदी का देश की संस्कृति, विरासत और परंपरा में बड़ा अनुराग है और वे ऐसे अवसर कभी नहीं छोड़ते। पीएम मोदी ने देश की संस्कृति के लिए बहुत कुछ किया है। डा. पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक सूत्र में बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। डा. सतीश पूनिया ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक अपने मन की बात कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री मोदी सामान्य ज्ञान से लेकर हर पहलू पर बात करते हैं जिस पर हमें गर्व है। डा. पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुरु तेग बहादुर के 150वें शहीदी दिवस पर आने का मकसद दुनिया को भारत की परम्परा, वीरता और संस्कृति का संदेश देना है।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार गुरु तेग बहादुर जी के 150वें शहीदी दिवस को राज्य स्तर पर मना रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 नवंबर को दो बजे कुरूक्षेत्र आ रहे हैं। पीएम मोदी ज्योतिसर में आयोजित राज्य स्तरीय गुरु तेग बहादुर जी के 150वें शहीदी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि ज्योतिसर में बने अनुभव केंद्र का प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में भी शामिल होंगे। श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के हर जिलों के अलावा अन्य प्रदेशों से भी लाखों की संख्या में लोग कुरूक्षेत्र पहुंचेगे। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा के अंदर चार यात्राएं अलग-अलग स्थानों से चली हुई है। ये सभी यात्राएं 24 नवंबर को पातशाही गुरुद्वारा पर संपन्न होंगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने हमारे लिए गर्व की बात है कि पीएम मोदी हरियाणा आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब भी हरियाणा आते हैं हरियाणा को कई योजनाओं और परियोजनाओं की सौगात देते हैं। इस बार में प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा को बड़ी-बड़ी सौगातें देंगे। आज की बैठक के बारे में बोलते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान, रन फॉर यूनिटी, राष्ट्र गीत वंदे मातरम को लेकर प्रदेश में कार्यक्रम चल रहे हैं। आज इन सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
भाजपा का नेतृत्व अनसुलझे मुद्दों को सुलझाने का काम करता है:बड़ौली
चंडीगढ़ को लेकर पूछे गए एक सवाल पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि यह राजनीति करने का मुद्दा नहीं है, बल्कि लोगों की भावना से जुड़ा मुद्दा है। पंजाब में जिस प्रकार की सरकार है सभी जानते हैं। भाजपा सरकार और भाजपा का नेतृत्व अनसुलझे मुद्दों को सुलझाने का काम कर रहा है। पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस संबंध में कई बैठकें कर चुके हैं, इसलिए समाधान समय पर आ जाएगा।
बेतुकी बातें करना कांग्रेस की आदत है
एक अन्य सवाल पर श्री बड़ौली ने कहा कि बेतुकी बातें करना कांग्रेस की आदत बन गई है। बिहार चुनाव के दौरान राहुल गांधी झूठा प्रोपेगेंडा फैलाना चाह रहे थे उसकी जनता ने हवा निकाल दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ब्राजील का महिला का नाम लेकर झूठ फैलाने का काम किया। ब्राजील की महिला ने भी वीडियो भेजकर बता दिया कि राहुल गांधी सिर्फ और सिर्फ झूठ का प्रचार कर रहे हैं।
भारत जल्द ही कांग्रेस मुक्त होगा
श्री बड़ौली ने कहा कि राहुल गांधी की टीम हरियाणा की एक महिला की झूठी वीडियो रिकार्डिंग की। राहुल की झूठ नहीं चली और राहुल गांधी का हाइड्रोजन बम बिहार में जनता ने फुस्स कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब समाप्ति की ओर तेजी से बढ़ रही है। धीरे-धीरे देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा।
बंगाल की जनता पीएम मोदी के विकास और विश्वास के साथ
एक अन्य सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी पश्चिम बंगाल के चुनाव में जनता टीएमसी को उखाड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता भी 100 प्रतिशत पीएम मोदी के विकास पर विश्वास करती है, इसलिए बंगाल के विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनने वाली है।
