‘‘बिहार में कांग्रेस की दुर्गती हुई उससे कांग्रेस को सबक लेना चाहिए’’ – अनिल विज
‘‘भाजपा हरियाणा में जीती, दिल्ली में जीती और बिहार में भी जीत मारी है और अब बंगाल की तैयारी है’’- विज

अम्बाला/चंडीगढ़, 16 नवंबर –
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ‘‘कांग्रेस को अब रोने के स्कूल खोल लेने चाहिए और राजनीति नहीं करनी चाहिए क्योंकि बिहार में कांग्रेस की दुर्गति हुई उससे कांग्रेस को सबक लेना चाहिए’’। उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव ने यह सिद्ध कर दिया कि ये सारी पार्टियां अब खत्म हैं क्योंकि भाजपा हरियाणा में जीती, दिल्ली में जीती और बिहार में भी जीत मारी है और बंगाल की तैयारी है।
श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेन्द्र द्वारा बिहार में वोट चोरी से चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी को अब राजनीति छोड़कर मछलियां पकड़ने का काम शुरू कर देना चाहिए क्योंकि बिहार चुनाव के दौरान उन्होंने एक तालाब में मछलियां पकड़ने के लिए छलांग भी लगाई थीं।
बिहार के चुनाव उत्तर कोरिया व चीन की तरह हो गए है, जहां पर एक तरफा वोट पडते हैं, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ऐसा कहकर वे बिहार की जनता का अपमान कर रहे है, क्योंकि बिहार की सजग जनता ने सभी नेताओं के भाषण सुनें और सभी को अपनी बातों को कहने का मौका मिला। सभी नेताओं ने अपनी-अपनी बातें, घोषणाएं और वादे किए, और इन सबको सुनने के बाद ही बिहार की जनता ने मतदान किया है। परंतु प्रजातंत्र में मतदान को सलाम और नमस्कार करना चाहिए और जनता के फैसले को मानना चाहिए। जनता का फैसला यह है कि कांग्रेस और महागठबंधन पर जनता को बिल्कुल भी भरोसा नही है और इनको अपनी दुकान बंद कर लेनी चाहिए। ————

‘‘जब भाखडा एवं ब्यास परियोजनाओं के लिए डैम बना, तब दोनों प्रदेश एक ही थे, पंजाब एवं हरियाणा अलग हुए, तो पानी भी बंट गया’’- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

‘‘बीबीएमबी में प्रशासन के साथ-साथ पानी भी मिलेगा’’ – अनिल विज

अम्बाला/चंडीगढ़, 16 नवंबर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘जब भाखडा एवं ब्यास परियोजनाओं के लिए डैम बना था तब दोनों प्रदेश एक ही हुआ करते थे फिर पंजाब एवं हरियाणा अलग हो गए तो पानी भी बंट गया। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी में प्रशासन के साथ-साथ पानी भी मिलेगा’’।

श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा बीबीएमबी में पंजाब द्वारा अपने अधिकारियों का अलग से काडर बनाए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

श्री विज ने कहा कि इस बारे में केन्द्र के समक्ष बात उठाई हुई है, हमने पत्र लिख दिया है और हमें उम्मीद है कि हमारी बात भी सुनी जाएगी क्योंकि इस पानी पर पंजाब व हरियाणा दोनों का हिस्सा है।

————–
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सभी प्रैसकर्मियों को बधाई व शुभकामनाएं – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

प्रजातंत्र को जिंदा रखने के लिए प्रैसकर्मियों की बहुत ही अहम भूमिका- अनिल विज

प्रैसकर्मी निर्भीक होकर, बिना किसी डर, व सच्चाई लोगों को दिखाएं- विज

अम्बाला/चण्डीगढ, 16 नवंबर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सभी प्रैसकर्मियों को बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रजातंत्र को जिंदा रखने के लिए प्रैसकर्मियों की बहुत ही अहम भूमिका है क्योंकि प्रजातंत्र के चार स्तंभों में एक प्रैस भी स्तम्भ है लेकिन यह स्तम्भ अपनी भूमिका सही निर्वाह तभी कर सकता है जब यह निष्पक्ष पत्रकारिता करें।

श्री विज आज मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मी यदि किसी सरकार या किसी पार्टी के दबाव में कार्य करेंगे, तो मीडिया कर्मी अपने दायित्व का निर्वाह नहीं कर पाएंगें।

उन्होंने आज राष्ट्रीय प्रैस दिवस के अवसर पर कहा कि ‘‘मैं यही कहना चाहूंगा कि निर्भीक होकर, बिना किसी डर, व सच्चाई लोगों को दिखाओं और पत्रकारिता एक आईने की तरह होनी चाहिए जिसमें हकीकत बयां  होनी चाहिए’’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *