करनाल। जेपीएस अकादमी  निसिंग में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को सुरक्षित यातायात व्यवहार के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में होंडा की सुरक्षा टीम ने 2300 से अधिक छात्रों को  ज़ेब्रा क्रॉसिंग का सही उपयोग, मोबाइल से ध्यान न भटकाना, हेलमेट पहनने का महत्व और सावधानी से सड़क पार करने जैसी आवश्यक बातें सीखी।
होंडा स्कूटर की टीम ने प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन और इंटरएक्टिव मॉड्यूल के माध्यम से छात्रों को बताया कि सड़क सुरक्षा रोजमर्रा की जिम्मेदारी है। अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को जागरूक कर उन्हें अपने परिवार और समाज में सुरक्षा संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित करना था।
अकादमी के  प्रिंसिपल बलराज सिंह के अनुसार, इस तरह के कार्यक्रम छात्रों में अनुशासन व सजगता को बढ़ाते हैं और सड़क हादसों में कमी लाने में मददगार साबित होते हैं। कार्यक्रम होंडा द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *