किसानों का हुआ चयनः डॉ वजीर सिंह
करनाल, 10 नवम्बर। 
उप-कृषि निदेशक डॉ वजीर सिंह ने बताया कि उपायुक्त उत्तम सिंह के आदेशानुसार अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में 3 सितंबर को डीएलसीई सदस्यों एवं किसानों के समक्ष ऑनलाइन ड्रा निकला गया था। जिसमें कुल 1110 किसानों का चयन किया गया था। उन्होंने बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार अतिरिक्त मशीनों का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसके तहत 10 नवम्बर सोमवार को उपमंडल अधिकारी करनाल अनुभव मेहता की अध्यक्षता में ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से 391 किसानों का चयन किया गया।
उन्होंने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन योजना 2025-26 के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा के पोर्टल ूूू  
www.agriharyana.gov.in पर 20 अगस्त, 2025 तक कृषि यंत्र जैसे कि सुपर एस.एम.एस, बेलिंग मशीन, हैप्पी सीडर, रोटरी स्लेशर श्रब मास्टर, पैडी स्ट्रॉ चॉपर मल्चर, हाइड्रोलिक रिवर्सिबल एम०बी०प्लो, जीरो टिल ड्रिल, सुपर सीडर, सरफेस सीडर, ट्रैक्टर चालित स्वचालित क्रॉप रीपर रीपर बाईंडर, लोडर व टेडर मशीन पर अनुदान हेतु 1904 किसानों ने कुल 3509 कृषि यंत्रों पर आवेदन किया था।
सहायक कृषि अभियंता कुलबीर सिंह ने बताया कि यदि किसान ने उसी कृषि यंत्र पर पिछले तीन वर्षों में अनुदान का लाभ नहीं लिया है और किसान द्वारा पोर्टल पर अपलोड किए गए दस्तावेज सही एवं पूर्ण पाए गए तो ड्रा में चयनित वह किसान उस कृषि यंत्र की खरीद पर अनुदान लेने का पात्र होगा। उन्होंने बताया कि जिन किसानों द्वारा उनका पैन कार्ड, ट्रैक्टर की आर. सी., शपथ पत्र अपूर्ण या अपलोड नहीं किये गए हैं तो वे किसान सहायक कृषि अभियन्ता कार्यालय में अपने दस्तावेज जमा करवा कर अपना ऑनलाइन परमिट प्राप्त कर सकते हैं।
यदि किसान ने समय पर अपने दस्तावेज पूर्ण करके परमिट प्राप्त नहीं किया तो उस किसान का परमिट रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने  किसानों से आग्रह किया कि वे अपने दस्तावेज दिनांक 20 नवंबर  तक सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में जमा करवाए। कृषि यंत्र खरीदने की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर है।
उन्होंने बताया कि धान आपूर्ति श्रृंखला योजना 2025-26 के अंतर्गत विभागीय पोर्टल पर कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए थे।  जिनमे से उनके द्वारा पोर्टल अपलोड किये गए दस्तावेजों के आधार पर जिला स्तरीय कमेटी द्वारा छटनी करने उपरान्त 20 योग्य आवेदनों में से 7 लाभार्थियों का चयन पृथक लॉटरी के माध्यम से किया गया। जिनकी सूची सहायक कृषि अभियन्ता, करनाल के कार्यालय में चस्पा कर दी गयी है। अधिक जानकारी के लिए किसान उप निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा सहायक कृषि अभियन्ता, करनाल के कार्यालय में संपर्क कर सकते है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *