करनाल, 29 अक्तूबर। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन 31 अक्तूबर 2025 को दोपहर 3.00 बजे पंचायत भवन करनाल में किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में 5 पुराने व 8 नए मामले रखे जाएंगे, जिनमें पुलिस, पंचायत, बिजली विभाग, वन विभाग, प्रदूषण, कृषि, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम, बैंकर्स से संबंधित मामले शामिल हैं। इस बैठक में कष्ट निवारण समिति के मनोनीत सदस्य तथा सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित होंगे।
