विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण विश्वकर्मा दिवस पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल, भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित और लिया आर्शीवाद ।
घरौंडा/करनाल, 22 अक्तूबर। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि विश्वकर्मा दिवस पर हर वर्ष आना मेरे लिए एक सौभाग्य की बात है और मुझे यहां आकर बहुत ही अपना-पन महसूस होता है। क्योकि जो प्यार, स्नेह और आर्शीवाद आप सबसे मुझे मिला है वो मैं शब्दों से ब्यान नही कर सकता। उन्होंने सर्वप्रथम सभी लोगों को विश्वकर्मा दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई दी। कार्तिक मास त्योहारों का महिना है। हम सबने मिल-जुल कर दिपावली का त्योहार बनाया है, आज विश्वकर्मा दिवस, गोवर्धन पूजा पर्व है। भैया दूज, और उसके बाद छठ पूजा भी त्योहारों की इस श्रृंखला के दिनों में ही आते है। इन सभी त्योहारों को पूरे भाईचारें, आपसी प्रेम-प्यार के साथ मनाते है। यही हमारे समाज की खूबसूरती है।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण आज यहां श्री विश्वकर्मा महासभा की ओर से विश्वकर्मा दिवस पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और नमन करके आर्शीवाद लिया। उन्होंने कहा कि घरौंडा विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है। और जितना जन-प्रतिनिधि के नाते मै कर सकता हंू, उससे भी बढक़र प्रयास कर रहा हूं। आप सब के आर्शीवाद से मुझे तीसरी बार सेवा करने का मौका मिला है। आप सबका जिस प्रकार मेरे प्रति प्यार और अपनेपन का भाव मिलता है। मैं इससे बड़ी दौलत जीवन में किसी चीज को नहीं मानता हूं। मुझे खुशी है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र का एक छोटा बच्चा भी मेरा हाथ पकड़ लेता है वो अपनापन और अधिकार जताता है। मैं विधायक हूं ,विधायक बनने से पहले भी हम इसी तरीके से रहते थे। विधायक बनने के बाद भी हमारा वो ही अपनापन है। कार्यक्रम के आयोजकों की तरफ से कुछ डिमांडे भी रखी गई, इन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इनकी चिंता करने की जरूरत नही है। ग्रांट आप ही के हाथ में है। आपको मांगने की जरूरत नही है, आप तो केवल यहां क्या जरूरत है और उसमें कितना पैसा लगेगा, उसका अनुमानित लागत बना कर दे दो और अच्छे से अच्छा भवन बनवाओं, पैसे की चिंता मत करना। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वकर्मा चौंक का नवीनीकरण या सौंदर्यीकरण के लिए वहां का नक्शा बनवा लो, जितने भी पैसे लगेंगे, वो भिजवाना मेरी जिम्मेवारी है।
उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, परिश्रम और कौशल के प्रतीक हैं। उन्होंने समाज को शिल्प, निर्माण और निपुणता के माध्यम से प्रगति का मार्ग दिखाया। भगवान विश्वकर्मा जी ने एक शिल्पकार के नाते, हर छोटी-बड़ी चीज को आगे बढ़ाने का काम किया है। आज हमारा देश आगे बढ़ रहा है, दुनिया आगे बढ़ रही है। छोटी से छोटी चीज और बड़ी से बड़ी चीज भी अपने हाथों से बनाते है। ये सब भगवान विश्वकर्मा जी का आर्शीवाद है। उन्होंने कहा कि घरौंडा विधानसभा भी पिछले दस वर्ष में बहुत आगे बढ़ा है हालांकि हमने कोरोना काल के दौरान ऐसे हालात भी देखे, मगर उसके बाद भी हमारे देश की तरक्की लगातार आगे बढ़ रही है। यह आर्शीवाद है विश्वकर्मा जी का हैं। हम सब को मिलकर इसी तरह से आगे बढ़ाना है। बल्कि आज मैं यह कहूंगा आज हम सब कोई भी काम कर रहे है, हम भगवान का आर्शीवाद मागे गे तो हमें मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैंने बहुत से लोगों को छोटे छोटे काम से शुरुआत करते देखा है लेकिन समय के साथ अब उनका कारोबार बहुत बड़ा हो गया है। आज उनका नाम बहुत बड़े लोगों में आता है। ये सब प्रभु का ही आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि आज संकल्प लेकर जाए कि हमारे बच्चों के अंदर मेहनत का संस्कार हो और जीवन में आगे बढ़े। हमारा बच्चा जो भी काम हाथ में ले उसकी भावना ऐसी हो, उस काम में निपुण हो ये आर्शीवाद आज हम विश्वकर्मा जी से मांग रहे है। वह न केवल अपने परिवार की तरक्की करे बल्कि समाज, क्षेत्र और पूरे देश को आगे बढ़ाने में अपना अहम योग्यदान दे, और हम यह भी संकल्प ले कि जैसे हम सडक़ का निर्माण, भवन का निर्माण या बड़ी-बड़ी चीजों का निर्माण, बड़ी-बड़ी मशीनरी का निर्माण के लिए काम करते है। ऐसे ही हम सभ्य समाज के निर्माण के लिए भाव बनाए। इस समाज को सुंदर समाज बनाना हम सब की जिम्मेवारी है। जब हम अपने इलाके की तरक्की की बात करते है। तो भाईचारे और प्रेम के बिना यह संभव नहीं है, हमारे इलाके के अंदर किसी प्रकार का कोई भेदभाव नही होना चाहिए।
इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमेन हैप्पी लक गुप्ता, मार्किट कमेटी चेयरमेन राजकुमार पालीवाल, प्रधान गुलाब, उप-प्रधान ओम दत्त पांचाल, कोषाध्यक्ष बंटी, सचिव श्रवण कुमार पांचाल, पूर्व प्रधान धर्मपाल पांचाल,संरक्षक राम किशन, सदस्य रमेश पांचाल, सदस्य सुभाष, सदस्य जनार्दन पांचाल सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।
