विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने किया पदभार ग्रहण समारोह में शिरकत
निगदू, 15 अक्तूबर () : मार्केट कमेटी निगदू के नवनियुक्त चेयरमैन बलराज कारसा और वाइस चेयरमैन लाला श्रीचंद गुप्ता ने आज अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नीलोखेड़ी हलका विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने स्वयं पहुंचकर दोनों पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी निगदू के प्रांगण में मंडी सचिव संदीप पंवार और भाजपा निगदू मंडल अध्यक्ष राजपाल हैबतपुर की अगुवाई में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण गोपाल गौशाला के चेयरमैन कर्म सिंह जाम्बा, प्रधान सुंदर लाल गुप्ता, मीना चौहान रायसन, नीलोखेड़ी मार्केट कमेटी के चेयरमैन शिवनाथ कपूर, मंडी प्रधान राजबीर सगवाल, मोहित गुप्ता, और अर्पण गर्ग सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने इस अवसर पर कहा कि नए चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के नेतृत्व में निगदू मंडी एक आदर्श मंडी साबित होगी। उन्होंने कहा कि दोनों पदाधिकारियों को एक मजबूत टीम मिली है, जो किसान, मजदूर और व्यापारी वर्ग की समस्याओं को मिलजुल कर हल करेगी।चेयरमैन बलराज कारसा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व और विधायक द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। वहीं, वाइस चेयरमैन लाला श्रीचंद गुप्ता ने कहा कि वे किसानों, मजदूरों और व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने विधायक भगवान दास कबीरपंथी और पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि विधायक के मार्गदर्शन में हलके का चहुंमुखी विकास हो रहा है, और आने वाले समय में निगदू मंडी क्षेत्र में विकास की रफ्तार और तेज होगी। कार्यक्रम में नरेश गर्ग, विनोद गुप्ता, तेजपाल राणा, श्रवण शर्मा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *