कुरुक्षेत्र। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा आज एस के एस इंटरनेशनल गुरुकुल के वार्षिक खेल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल। उन्होंने कहा की खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। यह हमें सिखाते हैं कि हार और जीत दोनों जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन सच्चा खिलाड़ी वही है जो हार के बाद भी मुस्कुराकर फिर से मैदान में उतरता है। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि मन, मस्तिष्क और चरित्र को भी मजबूत बनाते हैं। आज के समय में जब बच्चों का ध्यान मोबाइल, टीवी और इंटरनेट की ओर अधिक बढ़ रहा है, ऐसे में खेल हमें शारीरिक गतिविधियों की ओर लौटने का अवसर देते हैं। यह हमें टीमवर्क, नेतृत्व, अनुशासन, और ईमानदारी का पाठ पढ़ाते हैं।
एस.के.एस. इंटरनेशनल गुरुकुल ने सदैव यह परंपरा निभाई है कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास पर ध्यान दिया जाए। यहाँ के शिक्षकों ने छात्रों को न केवल पुस्तकों के ज्ञान से समृद्ध किया है, बल्कि उन्हें एक सशक्त, संवेदनशील और सफल नागरिक बनने की प्रेरणा दी है। इस अवसर पर बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। इस अवसर पर डायरेक्टर आचार्य नंद किशोर रोहतक, चेयरमैन गुरप्रीत सिंह, रजिस्ट्रार कुलजीत सिंह , पार्षद मनिंदर छिन्दा, बलविंदर सिंह , मिली सेठी प्रिंसिपल मौजूद थे