सिर्फ एक अफसर की मौत नहीं पूरे सिस्टम की साख पर सवाल: मेवा सिंह
प्रदेश को मजबूर सरकार नहीं, मजबूत सरकार चाहिए , परिवार को जल्द मिले न्याय : अशोक अरोड़ा
कुरुक्षेत्र/हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की खुदकुशी मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। इसी कड़ी के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह की अगुवाई में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, शाहाबाद विधायक रामकरण काला की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस भवन से अग्रसेन चौंक तक कार्यकताओं ने न्याय दो के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सरकार की नाकामी को जनता के सामने उजागर करने का संकल्प दोहराया।
अफसर की मौत नहीं सिस्टम की साख का सवाल : मेवा सिंह
जिला अध्यक्ष मेवा सिंह ने कहा की यह सिर्फ एक अफसर की मौत नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की साख का सवाल है। भाजपा और आरएसएस की मनुवादी विचारधारा के कारण ये सब कुछ हो रहा है। सरकार दोषियों के खिलाफ कोई करवाई नहीं कर रही बल्कि परिवार को परेशान करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आत्महत्या से पूर्व लिखे सुसाइड नोट में डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों के  नाम लिखे गए है लेकिन फिर भी कोई करवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि जब देश में प्रशासनिक अधिकारी ही जातिगत भेदभाव और छुआछूत से परेशान होकर आत्महत्या करने को मजबूर हैं, तो आम आदमी की सुरक्षा की क्या गारंटी है? यह दुखद घटना भाजपा सरकार की उपलब्धियों में एक और शर्मनाक अध्याय बन चुकी है। देश में संविधान और लोकतंत्र दोनों खतरे में हैं।अनुसूचित जाति वर्ग को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे मामलों पर सरकार की चुप्पी से साफ जाहिर होता है कि सरकार की मंशा सही नहीं है। कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि परिवार को न्याय मिले और दोषियों को सजा दी जाए।
मजबूर नहीं मजबूत सरकार चाहिए: अशोक अरोड़ा
थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि दुर्भाग्य पूर्ण बात है कि हरियाणा के अधिकारी सरकारी व्यवस्था से तंग आकर मजबूरन अपनी जान गवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी रॉ के अंदर पर ड्यूटी देने के तैयार हो वह आत्महत्या नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी परिवार से मिलकर न्याय की बात कर रहे है लेकिन न्याय दिलाने में मजबूर दिखाई दे रहे है उन्होंने कहा कि प्रदेश को मजबूर नहीं मजबूत सरकार चाहिए।
भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई: रामकरण काला
शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने  कहा कि
भाजपा सरकार केवल जातापात का जहर घोल रही है। इस मामले ने यह उजागर किया है कि कुछ अफसरों के इशारों पर सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ओर वाई पूरन कुमार के परिवार को न्याय दिलाए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मेवा सिंह, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, शाहाबाद विधायक रामकरण काला, कंवरपाल सिंह, बिमला सरोहा, सुभाष पाली ,सूरजभान नरवाल, सुरेंद्र सैनी, पवन चौधरी, पार्षद मन्नू जैन, नरेंद्र चौहान, राजेंदे सैनी, कुलदीप हाथीरा, जरनैल डूडा, देवा सिंह टाटकी, संजीव भूखड़ी, शालू बंसल, हिमांशु अरोड़ा, सुनीता नेहरा, मोहन लाल भांवरा, जितेंद्र वाल्मीकि, भगवंत सिंह विर्क, रणदीप राणा, विवेक भारद्वाज, गौरव गौरी, ओमप्रकाश , जगत सैनी, सुरेंद्र फौजी, अशोक शर्मा , सुरेंद्र फौजी, जागीर सिंह, लाड़ी, रंजीत धीमन, रवि देशवाल, संजय, जाफर, कश्मीर तंवर, वीणा रंगा, अमित कुमार, रामगोपाल, सुभाष पलवल, सुशील कुमार के इलावा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *