करनाल, 18 सितम्बर। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के करनाल युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट मनिंदर सिंह पुनिया ने कहा कि इनैलो की 25 सितम्बर को रोहतक में आयोजित होने वाली सम्मान दिवस रैली रिकार्ड तोड़ और ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि यह रैली पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवी लाल की जयंती पर आयोजित की जा रही है, जो जननायक की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का काम करेगी। मनिंदर पुनिया ने करनाल जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर कार्यकर्ताओं व समर्थकों से मुलाकात की और उन्हें रैली में पहुँचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि करनाल जिले से हजारों की संख्या में न केवल युवा वर्ग, बल्कि हर वर्ग के लोग और पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होकर इस रैली को ऐतिहासिक बनाएंगे। युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट मनिंदर सिंह पुनिया ने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं, युवा इतिहास बदल सकते हैं। आज जरूरत है कि हम जननायक चौधरी देवी लाल के दिखाए रास्ते पर चलें और जनता की आवाज बुलंद करें। मैं जिले के सभी युवाओं से अपील करता हूँ कि वे 25 सितम्बर की इस सम्मान दिवस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इनैलो की ताकत को और मजबूत बनाएं। इस अवसर पर गुरजंट सिंह वड़ैच, अनिल मान, गौरव शर्मा, सरदार सतकार, विक्रम मान, जगरूप, सरदार सुखविंद्र, कर्मपाल, नितेश समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने भी रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *