विदेशों से जुड़े साइबर ठगी के तार, विदेश में बैठकर भारतीय नंबर से कॉल करके करते हैं ठगी
कम्बोडिया में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर देहरादून में बैठकर करता था ठगी
6 फ़ोन,1 लैपटॉप,278 सिम कार्ड,6 सिम बैंक सवेट,1 कैमरा,2 वाई फाई बॉक्स,1 पासपोर्ट व 1 पर्स बरामद
कुरुक्षेत्र पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो कम्बोडिया में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर देहरादून में बैठकर ठगी करता था। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्ग-निर्देश में थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र टीम ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी अनिकांत भट वासी दीपनगर देहरादून उत्तराखंड को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र में दी अपनी शिकायत में बाल कृष्ण वासी सैक्टर-2 कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह फौज से रिटायर है। दिंनाक 24 अगस्त 25 को उसके पास एक अनजान नंबर से लडकी की कॉल आई। लडकी ने अपने आपको बैंक का कर्मचारी बताया और कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड पर 1 लाख का बिल बकाया है। जब उसने बताया कि उसके पास कोई क्रेडिट कार्ड नही है तो उसने कहा की वह उसकी बात अपने सिनियर डिपार्टमेंट में करवा रही है। उसके बाद उसके पास अलग-अलग नंबर से कॉल आई और और उन्होंने उसको बताया कि उसके आधार कार्ड का प्रयोग करके कोई करोड़ों रुपये की मनी लांड्रिंग कर रहा है। उसके बाद उसने बताया कि अगर इसको अभी बंद नही किया गया तो उसको काफी ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद वह डर गया और जैसा उन्होंने कहा वह वैसा ही करता गया। उन्होंने उसको कहा कि इस बारे में किसी को न बताए और 30 लाख रुपये का इंतजाम कर ले। दिनांक 28 अगस्त को फिर से कॉल आई और उसने उनके बताये अनुसार खाते में 29 लाख 85 हजार जमा करवा दिए। उसको बताया गया कि बैंक भी अकेला जाये और और उसको फ़ोन काटने नही देते थे। दिनांक 1 सितम्बर 25 को उस पर फिर से काल आई और पैसे जमा करने के लिए बोला गया। उसके बताए खाते में उसने 49 लाख रुपये जमा किये। कुछ समय बाद उसको अपने साथ धोखाधड़ी होने का आभास हुआ। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में मामला मामला दर्ज करके जांच की गई ।
दिनांक 14 सितम्बर 25 जुलाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत के मार्ग निर्देश में थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र प्रभारी पीएसआई महेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक चिरंजी, अनिल कुमार, ईशम सिंह, मुख्य सिपाही अमित कुमार व महिला सिपाही पूजा की टीम ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी अनिकांत भट वासी दीपनगर देहरादून उत्तराखंड को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से 6 फ़ोन, 1 लैपटॉप, 278 सिम कार्ड, 6 सिम बैंक सवेट, 1 कैमरा, 2 वाई फाई बॉक्स, 1 पासपोर्ट व 1 पर्स बरामद किया गया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
कम्बोडिया में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर देहरादून में बैठकर करता था ठगी: नीतीश अग्रवाल
प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि आरोपी साइबर ठगी के लिए कम्बोडिया से ट्रेंनिग लेकर आया है। आरोपी देहरादून में सिम बैंक सवेट (सिम बॉक्स) की मदद से लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। आरोपी कम्बोडिया में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर देहरादून में बैठकर ठगी करता था। इसपर नजर रखने के लिए इसके गैंग के लोगों ने इसके कमरे में कैमरा लगवाया हुआ था जिसकी मदद से कम्बोडिया में बैठे इसके गैंग के लोग इसपर नजर रख रहे थे।
मिनी एक्सचेंज की तरह काम करता है सिम बॉक्स: नीतीश अग्रवाल
प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि सिम बॉक्स मिनी एक्सचेंज की तरह काम करता है। यह बॉक्स आम आदमी की पहुँच से बाहर है तथा विदेश से ही इसे मंगवाया गया है। एक बॉक्स में 256 सिम आती हैं जिसका माध्यम से आरोपी एक बॉक्स की मदद से 256 लोगों को बिना किसी मोबाइल की मदद से फोन कर सकता है। उन्होंने बताया कि यह सिम बॉक्स कम्बोडिया से मंगवाया गया है। इस बॉक्स की मदद से विदेश में बैठकर कॉल करने पर सुनने वाले को लगता था कि लोकल कॉल है।
डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई चीज नहीं : पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल का कहना है कि डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई चीज नहीं, कानून में डिजिटल अरेस्ट का प्रावधान नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगर कोई आपको पुलिस या सीबीआई अधिकारी बनकर डिजिटल तौर पर गिरफ्तार करने की धमकी देता है, तो सबसे पहले आपको अपने परिवार के सदस्यों या दोस्तों को सूचित करना चाहिए। तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या नैशनल साइबर हैल्पलाइन 1930 पर कॉल करके शिकायत करानी चाहिए । साइबर जालसाजी से बचने का सबसे बेहतर तरीका जागरूक होना है।
फोटो समाचार
मोबाईल पर काम करके लाभ कमाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार ।
आरोपियों से 5800 रूपये, 4 पासबुक 7 एटीएम, 5 सिम कार्ड व 4 मोबाईल बरामद
जिला पुलिस ने मोबाईल पर काम करके लाभ कमाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्ग-निर्देश में थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र टीम ने मोबाईल पर काम करके लाभ कमाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में महीपाल वासी दही खेडा, सचिन वासी सालवा जिला जोधपुर, सुनील कासनिया वासी डिणरना जिला ब्यावर व राहुल वासी सामलपुरा जिला जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र में दी अपनी शिकायत में विवेक वाधवानी वासी गनीयाल जिला चमौली उत्तराखंड हाल वासी एनआईटी कुरुक्षेत्र ने बताया कि दिनांक 17 मई 25 को उसके फ़ोन पर एक व्यटसएप पर एक अनजान कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसको बताया कि वह उनके साथ काम करे तो उसको काफी लाभ होगा । हर महीने पर कमीशन अलग से मिलेगा इसके बाद फ़ोन पर करने वाले ने जैसे उसको कहा उसने वैसा किया और उससे मुनाफा कमाने का लालच देकर करीब 63 हजार रुपये अपने खाते में जमा करवा लिए। उसके बाद उसने अपना फ़ोन बन्द कर लिया। उसको अपने साथ धोखाधड़ी होने का आभास हुआ। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में मामला मामला दर्ज करके जांच की गई थी।
दिनांक 12 सितम्बर 25 जुलाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत के मार्ग निर्देश में थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र प्रभारी पीएसआई महेश कुमार, पीएसआई वेदप्रकाश, मुख्य सिपाही देशराज, सुभाष व जरनैल सिंह की टीम ने मोबाईल पर काम करके लाभ कमाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में महीपाल वासी दही खेडा, सचिन वासी सालवा जिला जोधपुर, सुनील कासनिया वासी डिणरना जिला ब्यावर व राहुल वासी सामलपुरा जिला जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से 5800 रूपये, 4 पासबुक 7 एटीएम, 5 सिम कार्ड व 4 मोबाईल बरामद किये गये। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से आरोपी सचिन व महिपाल को जिला कारागार व आरोपी सुनील व राहुल को 6 दिन की पुलिस रिमांड भेजा गया ।
फोटो समाचार
रेड क्रॉस सोसाइटी टीम ने पुलिस जवानों को दिया प्रथम उपचार का प्रशिक्षण।
सड़क दुर्घटना पीड़ित को उपचार सुविधा के लिए कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण ।
पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में जिला में 15 सितम्बर को रेड क्रॉस सोसाइटी टीम ने जिला पुलिस जवानों को प्रथम उपचार का प्रशिक्षण दिया। सोमवार को जिला रेड क्रॉस सोसाइटी टीम ने इआरवी डायल-112 प्रभारी निरीक्षक कुलबीर कौर की देख रेख में जिला में तैनात सभी इआरवी-112 टीमों, राइडर्स और पीसीआर टीमों को को प्रथम उपचार का प्रशिक्षण दिया।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 सितम्बर को रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम ने पुलिस लाईन में प्रथम उपचार का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि किस तरह से सड़क दुर्घटना पीड़ित को प्रथम उपचार द्वारा हस्पताल पहुंचने से पहले राहत दी जा सकती है। जिला में तैनात सभी इआरवी-112 टीमों, राइडर्स और पीसीआर टीमों को प्रथम उपचार के लाभ व उसके बारे बताते हुए मिस अंजू कश्यप ने बताया कि हर दिन सडक पर होने वाली सड़क दुर्घटना से काफी जान माल की हानि होती है। उन्होंने कहा की प्राथमिक उपचार किसी भी चोट लगने पर चिकित्सा सहायता मिलने से पहले पीड़ित को दी जाने वाली तत्काल, आपातकालीन देखभाल है। इसका मुख्य उद्देश्य व्यक्ति की जान बचाना, उसकी स्थिति को बिगड़ने से रोकना और उसे चिकित्सा देखभाल के लिए तैयार करना होता है। यह कोई भी व्यक्ति सीख सकता है और इसे आसानी से कर सकता है। उसके बाद सड़क दुर्घटना में होने वाले घायल को नजदीकी वाले अस्पताल में पहुंचाएं।
अंत में इआरवी डायल-112 प्रभारी निरीक्षक कुलबीर कौर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम का धन्यवाद किया ।
नशीला पदार्थ रखने का आरोपी गिरफ्तार, 603 ग्राम अफीम बरामद ।
कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में अजय कुमार वासी गंगापुर जिला रामपुर यूपी को गिरफ्तार करके उसके कब्ज़ा से 603 ग्राम अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिंनाक 14 सितम्बर 25 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्गनिर्देश मे मामले की जांच करते हुए पीएसआई राहुल, उप निरीक्षक सुदेश कुमार, मुख्य सिपाही संदीप कुमार, नरेश कुमार व एसपीओ गुरदेव सिंह व ईएसआई कृपाल सिंह की टीम एनएच-44 सैक्टर-2 के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली अजय कुमार वासी गंगापुर जिला रामपुर यूपी कुरुक्षेत्र एरिया में अफीम बेचने का काम करता हैं। आज भी वह पीपली बस अड्डे पर करनाल की तरफ से आने वाली बस के इंतजार में खड़ा है। यदि उसको काबू करके तलाशी ली जाए तो उसके पास से काफी मात्रा में अफीम बरामद हो सकती है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम पीपली बस अड्डे पहुंची जहां पर एक लड़का बैग लिए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर लडके को काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम अजय कुमार वासी गंगापुर जिला रामपुर यूपी बताया। मौका पर राजपत्रित अधिकारी डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार को बुलाया गया। पुलिस टीम द्वारा राजपत्रित अधिकारी के सामने आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 603 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया ।
कुरुक्षेत्र पुलिस ने चलाया अभियान, 10 दिन के अभियान में 1154 वाहन चालकों के किए चालान ।
5 से 14 सितम्बर 25 तक पुलिस ने जिला भर में चलाया स्पेशल अभियान ।
कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे हरियाणा करनाल के दिशा निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र नीतीश अग्रवाल के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के 5 से 14 सितम्बर 25 तक ड्रंक एंड ड्राइव, लेन ड्राइविंग, बुलेट पटाखा, प्रेसर हॉर्न आदि अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिला भर में नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के तहत जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने 1154 वाहन चालकों के चालान किए।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे हरियाणा करनाल के दिशा-निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र नीतीश अग्रवाल के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 5 से 14 सितम्बर 25 तक स्पेशल अभियान चलाया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क पर नशे में वाहन चलाने वालों के ऊपर कड़ा शिकंजा कसना है। अक्सर देखने में आता है कि रात्रि के समय काफी वाहन चालक नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं जिससे वह अपने आप को तो खतरे में डालते ही हैं साथ में सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक के लिए भी खतरा बन जाते है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्र पुलिस ने स्पेशल अभियान चलाकर नियमों की पालना न करने वाले वाहन चलाने वाले चालकों पर कड़ा शिकंजा कसा है। पुलिस ने कड़ी कारवाई करते हुए लाईन चेंज के 777, धव्नि प्रदूषण 98 व ड्रंक एंड ड्राइव के 279 वाहन चालकों के ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के तहत चलान किए हैं।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा लगातार यातायात के नियमों की पालना करने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि नशा का सेवन करके वाहन न चलाएं तथा यातायात के नियमों की पालना करते हुए सड़क पर अपनी व दूसरों की जिंदगी को सुरक्षित रखें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी ताकि आमजन की सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
