करनाल, 13 सितंबर। जिला व सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला करनाल सहित सब डिवीजन इन्द्री, असंध व घरौंडा की सभी अदालतों में लंबित मुकदमों के लिए नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इस लोक अदालत के बैंच में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश करनाल प्रवीण कुमार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश करनाल डा. सविता कुमारी, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश करनाल राम अवतार पारिक, एसीजेएम करनाल सुधीर कुमार, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) करनाल राकेश कुमार, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) करनाल विनीत कौर सौखी, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) असंध अमृतबीर कौर, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) इन्द्री उदय प्रताप व सिविल जज (जूनियर डिवीजन) घरौंडा गौरांग शर्मा का बैंच बनाया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन ने करनाल में स्थापित बैंचों का निरीक्षण किया व आवश्यक मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत मे 19344 मुकदमे रखे गए, जिसमे 15836 मुकदमों का निपटारा हुआ। इन मुकदमों में मोटर दुर्घटना संबधित 84 मुकदमों का निपटारा हुआ। पारिवारिक विवाद संबधित 103 मुकदमों का, चैंक बाउंस सम्बंधित 261 मुकदमों का और यातायात चालान के 10334 मुकदमों का निपटारा हुआ तथा 62758077 रुपये का भुगतान हुआ।