करनाल, 12 सितंबर- करनाल की सीटीएम मोनिका शर्मा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में हरियाणा मुख्यमंत्री राहत कोष से जुड़ी समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा मुख्यमंत्री राहत कोष के पात्र लाभार्थियों को जल्द से जल्द इलाज की राशि मिले। इसमें अधिकारी किसी तरह की कोताही न बरतें। संबंधित विभाग समय से अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि लाभार्थियों को समय पर राशि मिल सके।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा आधार पर वित्तीय सहायता प्राप्त करने वालों को सरल पोर्टल पर आवेदन की सुविधा प्रदान की गई है। यह प्रक्रिया सरल और आसान है। मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली आर्थिक सहायता की राशि सीधे आवेदक या लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। आवेदक अपनी पीपीपी यानी परिवार पहचान पत्र आईडी के माध्यम से सरल पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए आवेदकों को चिकित्सा बिल, ओपीडी बिल आदि संबंधित दस्तावेजों को अपलोड कर मुख्यमंत्री राहत कोष से चिकित्सा आधार पर वित्तीय सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *