स्वच्छ कुरुक्षेत्र मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान को लेकर आज देंगे 2 घंटे का श्रमदान:विश्राम कुमार मीणा
सर्किट हाउस से रतगल गुरुद्वारा साहिब, फोनिक्स चौक व नए लघु सचिवालय तक की जाएगी सफाई, सुबह 7 बजे से 9 बजे तक चलेगा स्वच्छता अभियान, आमजन से की अपील स्वच्छता अभियान में करे श्रमदान
कुरुक्षेत्र 11, सिंतबर। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि स्वच्छ कुरुक्षेत्र मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान को लेकर 12 सितंबर को सुबह 7 बजे से लेकर 9 बजे तक सर्किट हाउस के आस-पास के क्षेत्र की सफाई की जाएगी। इन 2 घंटे के स्वच्छता अभियान में जहां अधिकारी, कर्मचारी श्रमदान करेंगे वहीं आम नागरिकों से भी इस स्वच्छता अभियान में श्रमदान देने की अपील प्रशासन की तरफ से की जा रही है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने वीरवार को स्वच्छता अभियान को लेकर जारी आदेशों में कहा कि वीरवार को सुबह 7 बजे से लेकर 9 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यह स्वच्छता अभियान सर्किट हाउस चौक से रतगल गुरुद्वारा तक चलेगा। इस क्षेत्र के लिए सौरव चावला, लेखाकार विनोद कुमार की डयूटी लगाई गई है। इसी तरह सर्किट हाउस चौक से फोनिक्स चौक तक स्वच्छ बनाने के लिए सहायक राजेश चौहान, लेखाकार दिवाकर कुमार की डयूटी रहेगी।
उन्होंने कहा कि सर्किट हाउस चौक से नए लघु सचिवालय सडक़ के फोनिक्स चौक के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए सहायक संदीप कुमार व लिपिक रवि शंकर की डयूटी लगाई गई है। इसके साथ ही उपायुक्त कार्यालय के सभी कर्मचारियों को सुबह 7 बजे सर्किट हाउस में पहुंचने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए है। इन आदेशों की पालना करवाने के लिए नगराधीश आशीष कुमार को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। उपायुक्त ने कहा कि कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए हर व्यक्ति के योगदान की जरूरत रहेगी। इस योगदान के लिए हर व्यक्ति को तत्पर रहना चाहिए, यह शहर सभी नागरिकों का है, इसलिए सभी नागरिकों का दायित्व भी बनता है कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाकर रखा जाए।

द्रोणाचार्य स्टेडियम की खिलाड़ी नैंसी ने हरियाणा स्कूल स्टेट बाक्सिंग चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक
कुरुक्षेत्र, 11 सितंबर। द्रोणाचार्य स्टेडियम की बॉक्सिंग नर्सरी की खिलाड़ी नैंसी ने 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हरियाणा स्कूल स्टेट बाक्सिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया है। इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने खिलाड़ी नैंसी और उनके प्रशिक्षक जितेन्द्र कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
प्रशिक्षक जितेन्द्र कुमार ने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा शिक्षा विभाग की तरफ से 8 से 10 सितंबर तक चरखी दादरी में महिला हरियाणा स्कूल स्टेट बाक्सिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 17 वर्ष व 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के महिला खिलाडिय़ों की थी। इस प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य स्टेडियम की खिलाड़ी नैंसी ने 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने कहा कि नैंसी पिछले 5 सालों से द्रोणाचार्य स्टेडियम में अभ्यास कर रही है।

राज्य स्तरीय कराटे खेल महाकुंभ 2025 के लिए चयन ट्रायल 16 सितंबर को द्रोणाचार्य स्टेडियम में
कुरुक्षेत्र, 11 सितंबर।   जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल महाकुंभ 2025 में कराटे ख्ेाल को शामिल किया है। इस खेल महाकुंभ को लेकर सीनियर वर्ग में लडक़े व लड़कियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञिप्त में कहा कि राज्य स्तरीय कराटे खेल महाकुंभ 2025 में व्यक्तिगत कुमति कराटे 60 किलोग्राम, 67,75 व 84 इससे अधिक भार के लिए टीम का चयन किया जाना है। इसी तरह लडक़ों के व्यक्तिगत कुमति खेल के लिए 50 किलोग्राम वर्ग , 55, 61, 86 किलोग्राम व इससे ज्यादा किलोग्राम वर्ग की टीम का चयन होना है। इसके अलावा एक प्लेयर काटा व्यक्तिगत लडक़ों व एक खिलाड़ी लडक़ी के वर्ग का होगा। इन खिलाडिय़ों का जिला स्तर पर चयन ट्रॉयल 16 सितंबर 2025 को द्रोणाचार्य स्टेडियम में होगा।
उन्होंने कहा कि इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र मूल रूप में व छाया प्रति तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर द्रोणाचार्य स्टेडियम में 16 सितंबर को पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *