पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड ( डीएफसीसीआइएल) के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर को लेकर चर्चा की।

उन्हाेंने मुख्यमंत्री को बताया कि न्यू रेवाड़ी (हरियाणा) और काठूवास (राजस्थान) के उद्योगपतियों व व्यापारियों को समर्पित माल ढुलाई के माध्यम से लागत में कमी, तेज डिलीवरी और बेहतर लाजिस्टिक विकल्प उपलब्ध होंगे।

इस मार्ग पर अब मालगाड़ियाें का संचालन पहले से अधिक गति से होने लगा है। हरियाणा के उद्यमियों को सबसे अधिक लाभ होगा। पहले जहां मुंबई पहुंचने में 16 घंटे से अधिक का समय लगता था, वहीं अब औसतन 12 घंटे ही लग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *