आरोपियों ने करवाए थे खाते उपलब्ध, मामले में अब तक 9 आरोपी हो चुके गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना साईबर कुरुक्षेत्र की टीम ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मोहम्मद सारिक अली व मोहम्मद समीर वासीयान जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 4 अक्टूबर 24 को थाना साईबर कुरुक्षेत्र को साईबर पोर्टल से प्राप्त शिकायत मिली थी। शिकायत में सैक्टर -7 वासी महिला ने बताया कि शिक्षा विभाग से सेवानिवृत है और घर पर अकेली रहती है। दिनांक 13 सितम्बर 24 को उसके मोबाईल पर एक अनजान नंबर से काल आई थी। फ़ोन करने वाले ने अपने आपको ट्राई का अधिकारी बताया और कहा कि आपके खिलाफ मुम्बई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में इंटरनेट पर पोर्नोग्राफ़ीक व आपतिजनक सामग्री डालने का केस दर्ज है। उसके बाद उसने कहा कि वह आपकी काल मुंबई क्राईम ब्रांच से जोड़ रहा है। जिसके बाद बात करने वाले ने अपन नाम कांस्टेबल विक्रम बताया और सीबीआई के जाँच अधिकारी से बात करवाने बारे कहा जिसने बताया कि उसका फ़ोन नंबर मनी लोड्रिंग केस में पाया गया है। उसको बताया गया कि उसके आधार कार्ड के माध्यम से अलग-अलग बैंकों खाता खुलवाये गये हैं जिसमे करोड़ों रुपये जमा हुए हैं। जिसके लिए उसको मुबई आना पड़ेगा नही तो उसको 90 दिन तक के लिए जेल जाना पड़ेगा। महिला ने उनकों कहा कि वह उम्र में काफी बड़ी है तथा बीमार है तथा कहीं आने जाने में असमर्थ है। उसके बाद उसने स्काइपे नाम की एप्लीकेशन फ़ोन में डाउनलोड करवाई और उस पर वीडियो काल करके बैंक में जाकर अपनी सारी फिक्स्ड डिपोजिट तोड़कर पर खाते में जमा करवाने बारे कहा। उसके बाद आरोपियों ने उससे अलग-अलग खातों में करीब 2 करोड़ 46 लाख रूपये जमा करवा लिए। उसके बाद उसको अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ। जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच की गई। मामले में जांच करते हुए साईबर थाना की टीम द्वारा मामले में बलविन्द्र सिंह. गुरसेवक सिंह, सुरेश कुमार, मनजीत, केशव प्रकाश, प्रकाश देवड़ा व विष्णु राम को गिरफ्तार कर लिया था।

साईबर थाना प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के मार्गनिर्देश में निरीक्षक राजीव कुमार, सहायक उप निरीक्षक चिरंजी की टीम ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मोहम्मद सारिक अली व मोहम्मद समीर वासीयान जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। साईबर थाना प्रभारी पीएसआई महेश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने मुख्य आरोपियों को पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहते उपलब्ध करवाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *