इनैलो नेता ने दिया 25 सितंबर को रोहतक में आयोजित होने वाली रैली का न्यौता
करनाल, 27 अगस्त। इनैलों पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता अवतार सिंह रमाणा व जगतार सिंह गिल ने कहा कि इनैलों सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला ने 25 सितंबर को रोहतक में आयोजित होने वाली विशाल रैली के लिए जिस तरह से प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं और आमजन को जोड़ा है, वह काबिले तारीफ है। यह रैली पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी स्वर्गीय देवीलाल के जन्मदिवस के अवसर पर समर्पित होगी, जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को रोहतक में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर आयोजित रैली पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी, क्योंकि कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल ने बुजुर्गों के सम्मान में बुढ़ापा पेंशन शुरू की, किसानों के हितों की आवाज उठाई और उनके लिए नीतियां बनाई। साथ ही सभी वर्गों के उत्थान के लिए समान रूप से नीतियों को लागू किया। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए इनेलो ने हमेशा किसान, मजदूर व आम वर्ग की आवाज को उठाया है और उनके हकों के लिए सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है। इनैलों नेता अवतार सिंह रमाणा व जगतार सिंह गिल ने लोगों को रैली का भी न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि इनैलों सुप्रीमों अभय चौटाला के नेतृत्व में आयोजित इस महारैली में काफी जनसैलाब उमड़ेगा। चौधरी अभय चौटाला ने हमेशा देवीलाल जी की नीतियों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का काम किया है। उनके नेतृत्व में प्रदेश की जनता को एक नई दिशा और मजबूती मिल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह रैली हरियाणा की राजनीति में ऐतिहासिक साबित होगी और देवीलाल जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने में मील का पत्थर बनेगी। उन्होंने इनैलों सुप्रीमों अभय चौटाला को तलवार भी भेंट की।
