कहा : अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर जो जिम्मेदारी मिली है उसे वह हर हाल में निभाऐंगे और पत्रकारिता के साथ-साथ मानवता और लोगों की भलाई के लिए संघर्षरत होकर करेंगे कार्य
करनाल, 22 अगस्त : करनाल जिले के वरिष्ठ पत्रकार हरीश चावला ने तरावड़ी क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय संस्था यूरेशिया एफ्रो चैम्बर ऑफ कॉमर्स में उत्तर भारत का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति यूरेशिया एफ्रो चैम्बर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता ने की है। डॉ. रोहित गुप्ता ने कहा कि हरीश चावला पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 30 वर्षो से निष्पक्ष और ईमानदारी से कार्य करते हुए जन सेवा कर रहे है। उनके इन्हीं कार्यो को देखते हुए उत्तर भारत में इस पद पर उनकी नियुक्ति की गई है। डॉ. रोहित गुप्ता ने कहा कि उत्तर भारत के सभी प्रदेशों में मीडिया प्रभारी नियुक्त करने की जिम्मेदारी भी हरीश चावला को दी गई है। डॉ. रोहित गुप्ता ने बताया कि यह संस्था 34 देशों में कार्यरत है। इस संस्था के कुछ देशों में अपने कार्यालय मौजूद है, जबकि बाकि देशों में कार्यालय खोले जा रहे है। यूरेशिया एफ्रो चैम्बर ऑफ कॉमर्स मानवता और लोगों के सहयोग के लिए ग्लोबल हयूमन राइटस एंड सोशल जस्टिस काउंसिल, यू.एन ग्लोबल कॉम्पैक्ट तथा अफ्रीका फूड बास्केट फेडरेशन जैसे संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य कर रही है। जिसमें बच्चों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना, महिलाओं को कानूनी संरक्षण और उन्हें ट्रेनिंग देने के साथ-साथ उन्हें मदद पहुंचाना और गरीब बच्चों को कपड़े, खाना व अन्य जरूरी सेवाएं उपलब्ध करवाना भी शामिल है। हरीश चावला ने अपनी नियुक्ति पर महाकाल स्वामी कैलाश पुरी जी महाराज के साथ-साथ संस्था के चेयरमेन डॉ. रोहित गुप्ता का आभार व्यक्त किया है। हरीश चावला ने कहा कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह हर हाल में निभाऐंगे और पत्रकारिता के साथ-साथ मानवता और लोगों की भलाई के लिए संघर्षरत होकर कार्य करेंगे।

बॉक्स
तरावड़ी पत्रकार एकता मंच के साथ-साथ जिले के तमाम पत्रकारों ने दी हरीश चावला को बधाई : हरीश चावला ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि है बल्कि पूरे क्षेत्र व पत्रकार बिरादरी के लिए गर्व का विषय है। हरीश चावला की इस उपलब्धि पर तरावड़ी पत्रकार एकता मंच के साथ-साथ जिले के तमाम पत्रकारों ने उन्हें न केवल बधाई व शुभकामनाएं दी बल्कि कहा कि यह सम्मान हरीश चावला की निष्ठा, मेहनत और पत्रकारिता क्षेत्र में लंबे समय से किए गए उत्कृष्ट कार्यों का परिणाम है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय पत्रकारिता को नई दिशा और पहचान मिलेगी। अंतर्राष्ट्रीय संस्था में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर वरिष्ठ पत्रकार हरीश चावला ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का विषय है। यूरेशिया एफ्रो चैम्बर ऑफ कॉमर्स जैसे अंतर्राष्ट्रीय मंच से जुडक़र मुझे उत्तर भारत की पत्रकारिता और समाज की आवाज को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं है, बल्कि तरावड़ी और करनाल के सभी पत्रकार साथियों एवं समाज के सहयोग का परिणाम है।

बॉक्स
संस्था की वैश्विक पहचान : गौरतलब है कि यूरेशिया एफ्रो चैम्बर ऑफ कॉमर्स एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, जो भारत समेत 34 देशों में अपनी शाखाओं के माध्यम से सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इनमें सिंगापुर, अमेरिका, यूके, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, ब्राजील, मिस्र, यूएई, कैमरून, युगांडा, जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका, तंजानिया, रूस, आयरलैंड, ओमान, केन्या, लाइबेरिया, नाइजीरिया, घाना सहित कई देश शामिल हैं। ऐसे में वरिष्ठ पत्रकार हरीश चावला का इस संस्था से जुड़ना भारत ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के लिए भी गौरव की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *