सोनिका वधवा
कुरुक्षेत्र। भाजपा जिला कार्यालय “गीता कमल” में भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री कृष्ण बेदी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर अपना विषय रखा। बैठक के प्रथम सत्र में संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तजेंद्र सिंह गोल्डी जी ने की।इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आत्म प्रकाश मनचंदा, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, शाहबाद विधानसभा प्रत्याशी रहे सुभाष कलसाना, पिहोवा विधानसभा प्रत्याशी रहे जय भगवान शर्मा डीडी, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, सुशील राणा ने भी अपना विषय रखा। इस अवसर पर चेयरमैन धर्मवीर डागर, जिला परिषद की चेयरमैन कंवलजीत कौर की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के बारे में जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी ललित माटा ने बताया कि बैठक में कार्यकर्ताओं को हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया गया। इनमें आयुष्मान भारत योजना, परिवार पहचान पत्र, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, अटल भूजल योजना, जल जीवन मिशन, अंत्योदय परिवार उत्थान योजना जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
यह बैठक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज के अंतिम पायदान तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।
