महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के माननीय कुलपति प्रो सुरेश मल्होत्रा ने किया ध्वजारोहण
करनाल
महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के माननीय कुलपति प्रो सुरेश मल्होत्रा ने बागवानी महाविद्यालय में 79 वें स्वतंत्रता समारोह में ध्वजारोहण किया।
एमएचयू के माननीय कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन सिर्फ एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन लाखों ज्ञात-अज्ञात शहीदों की कुर्बानियों की याद दिलाता है। जिन्होंने हमें यह अमूल्य स्वंतत्रता दिलाई। आजादी एक अधिकार के साथ एक दायित्व भी है। सभी को अपने-अपने दायित्वों को पूरे मनोयोग के साथ निभाने का संकल्प लेना चाहिए। देश को सर्वोपरि मानकर कार्य करे ओर भारत के नव निर्माण में अपनी महत्ती भूमिका निभाएं। माननीय कुलपति प्रो सुरेश मल्होत्रा ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने में एमएचयू को पूरे मनोयोग के साथ हिस्सा बनना है, भारत आज तक किसी भी विदेशी ताकत के आगे नहीं झुका है ओर आगे भी नहीं झुकेगा। क्योंकि भारत हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर कर रहा है, इस विकास में बागवानी की खेती का अहम योगदान होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अच्छे बागवान बनकर किसान भाईयों की हर संभव मदद करें ताकि भारत विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा हो सकें। कुलपति प्रो. सुरेश ने कहा कि एमएचयू राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली हर रिसर्च का हिस्सा बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत कुलपति ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। माननीय कुलपति ने इस दौरान विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। महाविद्यालय के डीन प्रो. रमेश गोयल ने मुख्य अतिथि माननीय कुलपति प्रो सुरेश मल्होत्रा का स्वागत किया। मंच संचालन डॉ राजेंद्र ने किया। मौके पर कुलसचिव सुरेश सैनी, रिसर्च डायरेक्टर डॉ. धर्मपाल, छात्र कल्याण निदेशक प्रो. रंजन गुप्ता, शिक्षा विस्तार निदेशक डॉ. विजय पाल यादव, वैज्ञानिक, अधिकारी सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
