गुरुग्राम। भगवान शिव को समर्पित सावन महीने के 19वें दिन मंगलवार को साइबर सिटी के मंदिरों में नाग पंचमी उत्साह के साथ मनाई गई। शहर से लेकर गांव तक शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर आस्था तथा श्रद्धा अर्पित किया। साथ ही, नाग देवता की पूजा-अर्चना कर मंगल कामना की। घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जा रहे। ज्यादातर लोगों ने व्रत भी रखा है।
राजीव नगर स्थित गुफा वाले शिव मंदिर सेक्टर 4 श्री कृष्ण मंदिर सुदर्शन मंदिर गीता भवन मंदिर श्री राम मंदिर श्री हनुमान मंदिर श्री गायत्री धाम श्री प्रकाश पुरी बाबा मंदिर पंचमुखी तथा अन्य मंत्रियों में श्रद्धापूर्वक नाग पंचमी पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *