चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने चार एचसीएस (हरियाणा सिविल सेवा) अधिकारियों के स्थानांतरण और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सभी को तुरंत प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा गया है।

कुरुक्षेत्र के जिला नगर आयुक्त सतिंदर सिवाच को बराड़ा का एसडीएम बनाया गया है। पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भारत भूषण को गृह विभाग में उप सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

बराड़ा के एसडीएम अमन कुमार अब कुरुक्षेत्र के नए जिला नगर आयुक्त होंगे। सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) एवं उप सचिव हरप्रीत कौर को माडल संस्कृति स्कूल्स की संयुक्त निदेशक बनाया गया है। यह पद वर्तमान में रिक्त चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *