नागरिक स्वयं हटाएं अतिक्रमण, एक सप्ताह का दिया समय।
करनाल 22 जुलाई,
नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि करनाल शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए निगम का अभियान जारी है। इसे लेकर अब नगर निगम की टीम ने मॉडल टाऊन क्षेत्र का रुख किया है।
उन्होंने बताया कि निगम की भवन शाखा की ओर से मॉडल टाऊन में रिहायशी व वाणिज्यिक क्षेत्र का सर्वे कर सार्वजनिक रास्तों, सडक़ के दोनों ओर की जगह तथा ग्रीन बेल्ड व पार्क इत्यादि में किए गए अतिक्रमण का पता लगाया जा रहा है। इसके बाद सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर-अंदर स्वयं अतिक्रमण हटाने का समय दिया जाएगा। इस अवधि में अगर कोई व्यक्ति अतिक्रमण नहीं हटाता, तो नगर निगम उस पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए मॉडल टाऊन क्षेत्र में मुनादी भी करवाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर में अतिक्रमण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने मॉडल टाऊन निवासियों को स्पष्टï किया कि उन द्वारा सरकारी भूमि, सडक़ व ग्रीन बेल्ट में जहां भी अतिक्रमण किया हुआ है, वह उसे शीघ्र अति शीघ्र हटाना सुनिश्चित करें, अन्यथा नगर निगम उनके विरूद्घ कार्रवाई करेगा।
