1500 बसों की व्यवस्था करने के दिए निर्देश,योग दिवस के लिए पंजीकरण करवाने के लिए करे 9501131800 पर मिसड कॉल,योग दिवस पर फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के आधार पर 10 हजार लोगों को निशुल्क दिया जाएगा योगा मैट
कुरुक्षेत्र, 10 जून। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के प्रबंधों पर निगरानी रखने और हर प्रकार की सूचनाओं के आदान-प्रदान करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इस कन्ट्रोल रूम में आईटी विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए है। इस कंट्रोल रूम को जल्द ही एक्टिव कर दिया जाएगा।
उपायुक्त नेहा सिंह ने विशेष बातचीत करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर 21 जून को कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर व मेला क्षेत्र में राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। इसके अलावा योग गुरु स्वामी रामदेव व अन्य वीवीआईपी लोग शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन आयुष विभाग, खेल विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रबंधों को लेकर रोजाना समीक्षा कर रहे है। इसलिए राज्य स्तरीय योग महाकुंभ के लिए सभी विभागों के अधिकारी समय रहते तैयारियां पूरी करना सुनिश्चित करेंगे। इन तैयारियों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। अगर किसी स्तर पर भी कोई कमी पाई गई तो सम्बन्धित विभाग के अधिकारी की जिम्मेवारी तय की जाएगी।
1500 बसों की व्यवस्था करने के दिए निर्देश
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र और आस-पास के जिलों से लोगों को लाने व ले जाने के लिए लगभग 1500 बसों का प्रबंध किया जाएगा। इसके लिए जीएम रोडवेज शेर सिंह को बसों की व्यवस्था करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके है। इसके साथ ही संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बसों की मांग का ब्यौरा भी मांगा गया है ताकि ब्यौरे के अनुसार बसों की व्यवस्था की जा सके।
योग दिवस के लिए पंजीकरण करवाने के लिए करे 9501131800 पर मिस्ड कॉल
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि 21 जून को कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए सभी नागरिक अपना पंजीकरण करवा सकते है। इसके लिए आयुष विभाग की तरफ से पंजीकरण करवाने के लिए कई माध्यम तय किए गए है इसमें कोई भी व्यक्ति मोबाइल नंबर 9501131800 पर मिस्ड कॉल कर पंजीकरण करवा सकता है। इसके अलावा इंटरनेशनलयोगाडे.एचआरवाई.इन पर भी अपना पंजीकरण करवा सकता है।
योग दिवस पर फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के आधार पर 10 हजार लोगों को निशुल्क दिया जाएगा योगा मैट
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ब्रह्मसरोवर और मेला क्षेत्र में आने वाले पहले 10 हजार लोगों को योगा के मैट निशुल्क दिया जाएगा। यह योगा मैट फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के आधार पर दिया जाएगा। इसकी व्यवस्था करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।