लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में वीर नारी सम्मान समारोह का आयोजन 31 मई को जाट धर्मशाला में होगा। रेवाड़ी के नाई वाली चौक सैंड पाइपर टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में में आयोजन समिति ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी दी।
एंकर :: पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती के अवसर पर एक भव्य वीर नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शनिवार, 31 मई को दोपहर 3:30 बजे से जाट धर्मशाला, नजदीक चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा चौक रेवाड़ी में किया जाएगा। इस संबंध आज वीरवर को आयोजन समिति की ओर से शहर के नाई वाली चौक स्थित सैंड पाइपर टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में प्रैस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पूनम यादव (चिकित्सक एवं समाजसेविका) करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुधा यादव (पूर्व सांसद एवं सदस्य संसदीय बोर्ड) कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँगी। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सीए सरिता यादव (सहायक निदेशक, इंडियन कॉस्ट अकाउंट्स सर्विस) मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता होंगी डॉ. अदिति पासवान (सहायक प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय एवं लेखिका) आदि उपस्थित रहेंगे।
प्रैस कॉन्फ्रेंस को कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रामबाबू यादव, संजय डाटा निधि गौतम तथा योगेश त्यागी ने बताया कि यह आयोजन समाज की वीर नारियों को सम्मानित करने और लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के प्रेरणादायक जीवन से समाज को अवगत कराने की एक प्रेरक पहल है। इस पहल के अंतर्गत अब तक पूरे देश में प्रांत स्तर पर हजारों कार्यक्रम हुए है जिनमें लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के विचारों को जन जन तक पहुंचाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *