पति की मौत के बाद सांझे मकान से महिला को जेठ ने बाहर निकाला, मंत्री अनिल विज ने डीएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवती से ढाई लाख ठगी, मंत्री अनिल विज ने एसपी को जांच के निर्देश दिए

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने गुरुवार अपने आवास पर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना

अम्बाला/चंडीगढ़, 29 मई

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने गुरुवार अपने आवास पर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए।

अम्बाला छावनी बीडी फ्लोर मील क्षेत्र से आई बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके मकान का केस कोर्ट में चल रहा था और कोर्ट ने उसके हक में निर्णय दिया था, मगर इसके बावजूद कुछ लोगों ने जबरन उसका सामान घर से बाहर फेंकते हुए उसे घर से निकाल दिया। मंत्री अनिल विज ने इसपर मौके पर मौजूद डीएसपी को महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसी तरह श्याम नगर निवासी महिला ने शिकायत में कहा कि उसके पति की गत दिनों मृत्यु हो गई थी। वह सांझे मकान में रहती थी, मगर पति की मृत्यु के बाद उसके जेठ ने जबरन उसे घर से निकाल दिया। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पुलिस को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ढाई लाख की ठगी, मंत्री अनिल विज ने एसपी को जांच के निर्देश दिए

छावनी निवासी व्यक्ति ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी को कैनेडा भेजने के लिए जगाधरी स्थित एजेंटों से संपर्क किया था। एजेंटों ने पहले आश्वासन दिया कि वह उसकी बेटी को कैनेडा भेज देंगे। मगर बाद में एजेंटों ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में वह उसकी बेटी को वर्क वीजा पर भेज देंगे। उन्होंने अपनी बेटी के कागजात एजेंट को दिए और सिक्योरिटी के तौर पर ढाई लाख रुपए भी जमाई कराई। मगर आज तक न तो उसकी बेटी को ऑस्ट्रेलिया भेजा गया और न ही उसकी राशि वापस की गई। मंत्री अनिल विज ने मामले में एसपी यमुनानगर को शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इन शिकायतों को सुना व संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए

कैबिनेट मंत्री अनिल विज के समक्ष लालकुर्ती से आई महिला ने उसकी बुढ़ावा पेंशन शुरू नहीं होने की शिकायत दी जिसपर मंत्री अनिल विज ने संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह कीर्ति नगर निवासी व्यक्ति ने उसकी गली में पानी निकासी नहीं होने की शिकायत दी, डिसेंट कालोनी निवासी व्यक्ति ने उसका नक्शा पास नहीं होने की शिकायत दी, खोजकीपुर निवासी व्यक्ति ने उसकी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत दी, मोची मंडी निवासी लोगों ने क्षेत्र अवैध तरीके से मोबाइल टॉवर लगने की शिकायत दी जबकि अन्य शिकायतें आई जिनपर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *