राज्य स्तरीय परशुराम जयंती समारोह को लेकर भारी उत्साह
करनाल 29 मई |
   हरियाणा के पेहरावर में तीस मई को होने वाले राज्य स्तरीय श्री भगवान परशुराम जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए करनाल से हजारों लोग पहुंचेंगे। इस सम्मेलन के संयोजक तथा प्रदेश के पर्यटन, जेल एवं सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा  की मुहिम को करनाल में व्यापक समर्थन मिल रहा है।करनाल  के ब्राह्मण धर्मशाला में पत्रकारों से बात करते हुए  सर्व ब्राह्मण सभा  हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा  बड़ौता ने बताया कि इस सम्मेलन को लेकर डॉ शर्मा  रात दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने बताया  कि लोगो की हाजरी के नजरिए से यह सम्मेलन अब तक सबसे विराट सम्मेलन होगा। जो कई प्रकार से इतिहास रच देगा। इस सम्मेलन में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम  की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली करेंगे। इसके अलावा  कई प्रदेशों से  , उप मुख्यमंत्री, सांसद,विधायक, मंत्री और  कई बड़े चेहरे इस कार्यक्रम  में शिरकत करेंगे।  हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल  के प्रवक्ता किशोर नागपाल ने बताया कि इस सम्मेलन को लेकर प्रदेश के सीनियर कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा के दौरे से प्रदेश भर में राज्य स्तरीय श्री भगवान परशुराम जयंती समारोह को लेकर भारी उत्साह दिखाई दे रहा हैं। यह अब तक का देश का सबसे बड़ा महाकुंभ साबित होगा व्यापारी वर्ग भी बहुत बड़ी संख्या में भाग लेगा सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने बताया कि कल सुबह सात बजे धर्मशाला से बसे रवाना होंगी। इस अवसर पर राज कुमार शास्त्री, श्याम लाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, सचिन भारद्वाज, ब्रह्म दत्त शर्मा, सत्यपाल शास्त्री, संजय शर्मा, प्रेम चंद्र शर्मा, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *