पानीपत। अम्मान जॉर्डन में आयोजित 9वीं एशियाई सीनियर जीजूत्सु चैंपियनशिप में भारतीय टीम की सीमा कुमारी उर्फ सिम्मी शहरिया ने कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवांवित किया। 

मूल रूप से पंजाब के पठानकोट की रहने वाली शहरिया मॉडल टाउन के प्रवीण नांदल फिटनेस जिम में पिछले दो साल से अभ्यास कर रही है। सिम्मी का चयन 27 अप्रैल को हल्द्वानी उत्तराखंड में ट्रायल के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन और राष्ट्रीय रैंकिंग को देखते हुए 9वीं एशियाई सीनियर जीजूत्सु चैंपियनशिप के हुआ था। 

सिम्मी शहरिया के साथ 45 सदस्यीय दल ने भी प्रतिभागिता की, जिसमें भारतीय टीम ने अपने प्रदर्शन के दम पर दो गोल्ड, 7 रजत, 10 कांस्य पदकों पर कब्जा जमाकर एशिया में 9वीं रैंकिंग हासिल की है। सिम्मी शहरिया ने पहला मैच थाईलैंड, दूसरा फिलिपींस, तीसरा चीनी ताइपे से खेला। इसमें सिम्मी शहरिया को एशिया महाद्वीप में तीसरी रैंकिंग हैं।
इसके साथ ही सिम्मी ने अगले वर्ष जापान में आयोजित होने वाली एशियन गेम्स के लिए अपने कदम बढ़ा दिए। सिमी के कोच संजीव तोमर ने बताया कि सिम्मी इस से पहले कई बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के चयनित हो चुकी थी। आर्थिक कारणों के चलते नहीं पहुंच सकी। 

तिरुपति लिमिटेड की सार्थक पहल से आज सिम्मी ने पदक जीतकर विदेश में तिरंगा भी लहराया है। फिटनेस कोच प्रवीण नांदल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए तिरुपति लिमिटेड की स्पॉन्सर खिलाड़ी है। तिरुपति लिमिटेड सिम्मी की इस प्रतियोगिता और फूड सप्लीमेंट का खर्च उठाती हैं। उन्होंने बताया कि सिम्मी का पानीपत पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *