पीओआईसीडीएस बलजीत कौर ने गांव जंदहेडी के आंगनवाडी केंद्रों का किया निरीक्षण, बच्चों की डाइट व वेट को किया चैक, 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चलेगा पोषण पखवाड़ा अभियान, पीओ बलजीत कौर ने किया पोषण पखवाड़े का शुभारंभ
कुरुक्षेत्र 8 अप्रैल।  महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर ने कहा कि कुरुक्षेत्र के 1075 आंगनवाडी केन्द्रों में हॉट मिलस कुकड देना प्राथमिकता रहेगी। इन आंगनवाडी केन्द्रों में सभी बच्चों का हाइट वेट का सही मापदंड के अनुसार पोषण ट्रैकर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके साथ ही आंगनवाडी वर्कर नियमित रूप से घरों में भी विजिट करेंगी।
पीओ बलजीत कौर मंगलवार को शाहबाद खंड के गांव जंदहेडी में आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थी। इससे पहले पीओआईसीडीएस बलजीत कौर ने गांव जंदहेडी के आंगनवाडी केंद्र में 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ किया। इसके साथ ही सभी सीडीपीओ ने भी अपने अपने कार्यक्षेत्र में पोषण पखवाड़े का आगाज किया। पीओआईसीडीएस ने पोषण पखवाड़े का शुभारंभ करने के उपरांत आंगनवाड़ी केन्द्र का बारीकी से निरीक्षण किया और बच्चों की डाईट व वेट को  चैक किया।
उन्होंने कहा कि उपायुक्त नेहा सिंह के मार्गदर्शन में जिले के 1075 आंगनवाडी केन्द्रों पर पोषण पखवाड़े की शुरुआत कर दी गई है। इस पोषण पखवाड़े में 22 अप्रैल तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।  इस पखवाड़े के दौरान गर्भवती महिलाओं से मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना,आज ही गांव में एक परिवार में दुसरे नम्बर पर जन्मे बेटे बारे परिवार को बताया गया कि उन्हें मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के तहत 5 हजार की राशि प्रदान की जाएगी।  जिसका फॉर्म पेन्टा 3 टीका लगने के बाद भरा जाना होगा।
उन्होंने कहा कि पोषण पखवाड़ा जिले के सभी 1075 आंगनवाड़ी केन्द्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों का आंगनवाड़ी केन्द्रों में हाईट-वेट का सही मापदंड के अनुसार पोषण ट्रैकर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन / फीडिंग करवाना, आंगनवाड़ी वर्कर द्वारा नियमित होम विजिट करना, आंगनवाड़ी केन्द्रों में हॉट कुक्ड मीलस दिया जाना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि इस पोषण पखवाड़े के दौरान शहरी स्लम बस्तियों में भी विजिट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *