– 17 अप्रैल को करनाल में प्रवेश करेगी साइक्लोथॉन-2.0 : उत्तम सिंह
– ड्रग फ्री हरियाणा के सार्थक संदेश से हिसार से मुख्यमंत्री ने की साइक्लोथॉन-2.0 रवाना
– 18 अप्रैल को सुबह अगले जिला के लिए रवाना होगी साइक्लोथॉन-2.0

करनाल, 6 अप्रैल-      हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रमों की श्रृंखला में हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा हिसार जिला से शनिवार को साइक्लोथॉन-2.0 : हम सबका सांझा सपना-नशा मुक्त हो हरियाणा अपना- टैगलाइन के साथ प्रदेश के अन्य जिलों के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री द्वारा हिसार जिला से शुरू की गई यह साइकिल यात्रा करनाल जिला में 17 अप्रैल को पहुंचेगी। यह जानकारी डीसी उत्तम सिंह ने दी।
डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि साइक्लोथॉन-2.0 के जिला में प्रवेश करने पर जिला प्रशासन, जिलावासियों, सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया जाएगा। साइक्लोथॉन-2.0 अगले दिन 18 अप्रैल को जिला करनाल से प्रस्थान करेगी। उन्होंने कहा कि साइक्लोथॉन के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां शुरू हो गई है। बेहतर ढंग से आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी रहे इसके लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ ही विभिन्न प्रचार सामग्री से जिलावासियों को साइक्लोथॉन में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
साइक्लोथॉन-2.0 में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर करें क्लिक :
डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि साइक्लोथॉन-2.0 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। जिस पर कोई भी व्यक्ति जो इस पुनीत अभियान में भागीदार बनना चाहता है वह रजिस्ट्रेशन कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। उन्होंने जिले की ग्राम पंचायतों, कॉलेज, स्कूल, एनजीओ, विभिन्न एसोसिएशन, नशा मुक्ति केंद्र आदि से ड्रग फ्री हरियाणा मुहिम में शामिल होते हुए इस यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा में जिले की सक्रिय भागीदारी रहेगी। उन्होंने जिला वासियों से आह्वान किया कि वे हरियाणा उदय पोर्टल पर उपलब्ध (https://uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon) के जरिये अपना रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन अनुरूप साइक्लोथॉन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को साइक्लोथॉन-2.0 यात्रा का रात्रि विश्राम करनाल में ही रहेगा तथा साइक्लोथॉन-2.0 अगले दिन 18 अप्रैल को सुबह रवाना होगी।
यह रहेगा साइक्लोथॉन-2.0 का रूट चार्ट :
डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि साइक्लोथॉन-2.0, 17 अप्रैल को करनाल जिला के कुताना गांव से एंट्री करेगी। इसके उपरांत मुनक, गगसीना, घोघड़ीपुर होते हुए करनाल के हांसी चौक पहुंचेगी। करनाल में रात्रि ठहराव होगा। इसके बाद अगले दिन 18 अप्रैल, 2025 को करनाल के एनडीआरआई चौक से रवाना होगी और गांव शामगढ़, सलारू, इंद्री और खानपुर गांव होते हुए अगले जिले में प्रवेश करेगी। डीसी उत्तम सिंह ने करनाल जिला के सभी लोगों को इस साइक्लोथॉन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *