अंबाला के चंद्रपुरी, बोह, बब्याल में सिटी बस की सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ चंद्रपुरी व अन्य स्थानों पर जल्द ही बस क्यू शैल्टर लगाए जाएंगे – अनिल विज

मैं चाहता हूं कि मेरे शहर के लोगों को सभी सुविधाएं मिले और इस दिशा में मैने अपना सारा जीवन भी लगा दिया है- विज

धर्मशालाएं जीवन, सभ्यता और समाज के लिए बेहद जरूरी हैं, और इन धर्मशालाओं के बनने से सामाजिक कार्यों के साथ-साथ दूूसरे कार्यक्रम लोग कर सकेंगें- विज

श्री विज ने शिव-पारवती धर्मशाला को 20 लाख रूपये और देने की घोषणा की ताकि यहां पर एक भव्य भवन भी बन सकें

अम्बाला, 06 अप्रैल- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी तथा सरकार की प्राथमिकता में है। इसी कडी में उनके द्वारा चंद्रपुरी, बोह, बब्याल में सिटी बस की सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ चंद्रपुरी व अन्य स्थानों पर जल्द ही बस क्यू शैल्टर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही वहां पर पंखों की सुविधा भी होगी ताकि किसी को भी धूप में बस का इंतजार न करना पड़े। इसके अलावा, श्री विज ने कहा कि धर्मशालाएं जीवन, सभ्यता और समाज के लिए बेहद जरूरी हैं क्योंकि इन धर्मशालाओं के बनने से सामाजिक काम के साथ-साथ आमजन अपने दूसरे कार्यक्रमों जैसे शादी व अन्य कार्यक्रमों को भी कर सकते हैं।
यह बात उन्होंने आज अंबाला के चंद्रपुरी वार्ड नम्बर 22 में 25 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित धर्मशाला का उदघाटन करने के उपरांत उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। इससे पहले, शिव-पारवती धर्मशाला के पदाधिकारियों व चंद्रपुरी के गणमान्य लोगों ने परिवहन मंत्री का यहां पहुंचने पर पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।
मैं चाहता हूं कि मेरे शहर के लोगों को सभी सुविधाएं मिले और इस दिशा में मैने अपना सारा जीवन भी लगा दिया है- विज
ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने धर्मशाला की सौगात मिलने पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मैं आपको दो तरह से बधाई देता हूं, एक तो इस धर्मशाला का उदघाटन एवं श्री गणेश हुआ है और दूसरा यह धर्मशाला बहुत ही सुंदर एवं भव्य बनी है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरे शहर के लोगों को सभी सुविधाएं मिले और इस दिशा में मैने अपना सारा जीवन भी लगा दिया है। मैंने चंद्रपुरी के साथ-साथ शाहपुर में, मच्छौंडा में, शिवाला में तथा कईं जगहों पर धर्मशालाएं बनवाकर दी हैं ताकि लोग यहां पर अपने पारिवारिक कार्य व सामाजिक कार्य अच्छी प्रकार से कर सकें। इन सभी धर्मशालाओं में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रपुरी में अनेकों विकास कार्य करवाए गए हैं। आज से पहले यहां पर किसी ने भी विकास कार्यों को नहीं करवाया।
विज की प्रोपर्टी डीलरों को चेतावनी- लोगों को मकान बेच दिए गए लेकिन उन्हें सुविधाएं नहीं दी, जब भी मौका लगा तो इनका हिसाब करूंगा
इस मौके पर उन्होंने शिव-पारवती धर्मशाला को 20 लाख रूपये और देने की घोषणा की ताकि यहां पर एक भव्य भवन बन सकें। उन्होने कहा कि इस धर्मशाला के बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा और वे अपने सामाजिक व पारिवारिक कार्य यहां पर आसानी से कर सकेंगे। उन्होंने चेतावनी देेते हुए कहा कि प्रोपर्टी डीलरों द्वारा यहां पर लोगों को मकान बेच दिए गए लेकिन उन्हें सुविधाएं नहीं दी और अगर जब भी मौका लगा तो इनका हिसाब करूंगा।
चंद्रपुरी के अलावा अन्य स्थानों पर बनने वाले बस क्यू शैल्टरों पर पंखों की भी सुविधा होगी- विज
श्री विज ने कहा कि लोगों की सुविधाओं के लिए उन्होंने चंद्रपुरी, बोह, बब्याल में सिटी बस की सुविधा उपलब्ध करवाई है ताकि लोगों को सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होने यह भी कहा कि चंद्रपुरी के साथ-साथ अन्य स्थानों पर जल्द ही बस क्यू शैल्टर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही वहां पर पंखों की सुविधा भी होगी ताकि किसी को भी धूप में बस का इंतजार न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि चंद्रपुरी के लेागों की मांग से पहले ही उन्होंने यहां पर बस की सुविधा उपलब्ध करवाई है और वह इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी प्रमोद लक्की, दीपक भसीन, शास्त्री मंडल अध्यक्ष श्री प्रवेश शर्मा, उपप्रधान श्री विपिन खन्ना, अरविंद राणा,व रवि वर्मा, महामंत्री श्री बलित नागपाल जी, मंडल कोषाध्यक्ष दीपक भसीन, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री सन्नी तुली,व शास्त्री मंडल मीडिया प्रभारी अशोक ठाकुर,सह मीडिया सतीश शाक्य, प्रमोद शर्मा (लक्की) पार्षद वार्ड नं 22, चंद्रपुरी विकास सभा शिव रतन (प्रधान), नवल-किशोर त्रिपाठी, प्रेम पठवाल, विजय शर्मा, संजीव शर्मा,कूलदीप शर्मा, रोशन लाल,रवीन्द्र मेहता, सुभाष मेहता, याद राम शर्मा, सतीश कुमार, सोहनलाल चीफ, डोंगरा जी,रामचानदना, सुशील शर्मा, जंग बहादुर पाल वार्ड 22 वार्ड प्रधान, बबलू राणा उपप्रधान शास्त्री मंडल, ललिता प्रसाद, रविन्द्र मेहता, बलजिन्द्र व संस्था के अन्य अधिकारी के साथ-साथ धर्मशाला के पदाधिकारीगण व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *